फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   maxico wall dispute donald trump said If Democrat wants I can resolve the differences in 20 minutes

मेक्सिको दीवार मामले पर बोले ट्रंप, यदि डेमोक्रेट चाहें तो मैं 20 मिनट में सुलझा सकता हूं मतभेद

Mon, 07 Jan 2019 11:44 AM IST
पूजा मेहरोत्रा भाषा, वाशिंगटन
भाषा, वाशिंगटन Published by: पूजा मेहरोत्रा Updated Mon, 07 Jan 2019 11:44 AM IST
विज्ञापन
maxico wall dispute donald trump said If Democrat wants I can resolve the differences in 20 minutes
donald trump - फोटो : PTI
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मेक्सिको के साथ लगी देश की सीमा पर दीवार बनाने के मामले में डेमोक्रेटिक नेताओं के साथ मतभेद को लेकर कहा कि यदि विपक्षी पार्टी के नेता चाहें तो वह 20 मिनट में मतभेद सुलझा सकते हैं। 
विज्ञापन


ट्र्रम्प ने अपने कर्मियों के साथ बैठक के लिए ‘कैम्प डेविड’ जाते समय अमेरिका-मेक्सिको सीमा पर दीवार निर्माण के लिए 5.6 अरब डॉलर की मांग से पीछे हटने का कोई संकेत नहीं दिया। ट्रम्प ने घोषणा की कि ‘यदि वे चाहते हैं तो वह 20 मिनट में’समझौता कर सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘अगर वे ऐसा नहीं चाहेंगे, तो यह (बंद) लंबे समय तक जारी रहेगा।’ 
विज्ञापन


सरकारी कामकाज के आंशिक रूप से तीसरे सप्ताह भी बंद रहने के बीच सदन की स्पीकर नैन्सी पेलोसी ने कहा कि वह आने वाले दिनों में एजेंसियों को फिर से खोलने के लिए व्यक्तिगत विधेयकों को पारित करना शुरू करना चाहती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं उप राष्ट्रपति माइक पेंस के नेतृत्व में विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी के नेताओं के साथ एक और चरण की वार्ता पूरी होने के बाद ट्रम्प ने ट्वीट किया कि यह बातचीत ‘‘लाभकारी’’ रही, लेकिन बैठक की जानकारी रखने वाले दो डेमोक्रेट्स ने  कहा कि बजट के लिए मांगी गई विस्तृत जानकारी नहीं दी गई और सरकार के कामकाज फिर शुरू करने की मांग भी खारिज कर दी गई।


एक अधिकारी ने कहा कि आगे किसी और बैठक की कोई योजना नहीं है। ट्रम्प ने पहले कहा था कि उन्हें ‘‘सोमवार, मंगलवार, बुधवार को गंभीर चर्चा होने की उम्मीद है।’’ 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed