फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Mauritius announces flying flag half mast as mark of respect to Manmohan Singh news in hindi

मनमोहन सिंह का सम्मान: मॉरीशस सरकार का एलान, आधा झुकाएंगे राष्ट्रीय ध्वज, प्राइवेट सेक्टर से भी अनुसरण की अपील

Sat, 28 Dec 2024 05:26 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 28 Dec 2024 05:26 PM IST
सार

मॉरीशस के विदेश मंत्री धनंजय रामफुल ने दिल्ली में आकर पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी। मनमोहन सिंह के प्रधानमंत्री रहने के दौरान मॉरीशस समेत कई देशों के साथ भारत के संबंधों में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई थी। 

विज्ञापन
Mauritius announces flying flag half mast as mark of respect to Manmohan Singh news in hindi
नवीन रामगुलाम - फोटो : ANI

विस्तार

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह आज पंचतत्व में विलीन हो गए। शनिवार को दिल्ली के निगम बोध घाट पर राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक और मॉरीशस के विदेश मंत्री मनीष गोबिन भी पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि देने निगम बोध घाट पहुंचे थे। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के सम्मान में मॉरीशस की सरकार ने 28 दिसंबर को अपना राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रखने का एलान किया है। एक नोट में मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीन रामगुलाम के कार्यालय ने भी प्राइवेट सेक्टर से झंडे को आधे झुकाए रखने का आग्रह किया।
विज्ञापन


मॉरीशस के विदेश मंत्री धनंजय रामफुल ने दिल्ली में आकर पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी। मॉरीशस के प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया, "भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के बाद यह सूचित किया जाता है कि आज शनिवार को सूर्यास्त तक सभी सरकारी भवनों पर मॉरीशस का झंडा आधा झुका रहेगा।" इसमें आगे कहा गया, "प्राइवेट सेक्टरों से भी अपील की गई है कि वे झंडे को आधा झुकाए रखें।" बता दें कि मनमोहन सिंह के प्रधानमंत्री रहने के दौरान मॉरीशस समेत कई देशों के साथ भारत के संबंधों में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई थी। 
विज्ञापन


गुरुवार 26 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का दिल्ली के एम्स में निधन हो गया। उनके निधन से देश में शोक की लहर दौड़ गई। वे 10 वर्षों तक भारत के प्रधानमंत्री थे। इसके अलावा वे आरबीआई गवर्नर, योजना आयोग के उपाध्यक्ष और वित्त मंत्री भी रहे। उन्हें आधुनिक भारत के आर्थिक सुधारों के वास्तुकार के रूप में जाना जाता है। केंद्रीय सरकार ने मनमोहन सिंह के सम्मान में एक जनवरी 2025 तक सात दिनों के लिए राजकीय शोक घोषित किया है। इसके साथ ही सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में पूर्व पीएम का स्मारक बनाने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed