फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Mastermind of attack on Islamabad shia mosque arrested in KP raids, claims minister Mohsin Naqvi

Pakistan: 'मस्जिद पर हमले के मामले में चार गिरफ्तार, मास्टरमाइंड भी पकड़ा गया', पाकिस्तानी गृहमंत्री का दावा

Sat, 07 Feb 2026 10:31 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद। Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 07 Feb 2026 10:31 PM IST
सार

Pakistan: पाकिस्तान के मंत्री ने इस्लामाबाद की शिया मस्जिद पर हुए आत्मघाती हमले में शामिल चार मददगारों और मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी का दावा किया है। गृहमंत्री मोहसिन नकवी के अनुसार, खैबर पख्तूनख्वा में रातभर छापेमारी की गई। पढ़ें रिपोर्ट-

विज्ञापन
Mastermind of attack on Islamabad shia mosque arrested in KP raids, claims minister Mohsin Naqvi
पाकिस्तान: इस्लामाबाद की मस्जिद में नमाज के दौरान धमाका - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने शनिवार को दावा किया कि इस्लामाबाद की एक शिया मस्जिद पर हुए आत्मघाती हमले के मामले में हमलावरों के चार मददगारों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनमें हमले का मास्टरमाइंड भी शामिल है। नकवी ने बताया कि यह गिरफ्तारियां खैबर पख्तूनख्वा में छापेमारी के दौरान की गईं।
विज्ञापन


डॉन अखबार की खबर के मुताबिक, मोहसिन नकवी इस्लामाबाद में मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने बताया कि हमले के पीछे शामिल लोगों को पकड़ने के लिए पूरी रात अभियान चलाया गया। उन्होंने आतंकवाद रोधी विभाग (सीडीडी) और खैबर पख्तूनख्वा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई की सराहना की। नकवी ने कहा कि रात करीब तीन बजे इस हमले से जुड़े सभी लोग गिरफ्तार कर लिए गए, जिनमें मास्टरमाइंड भी शामिल है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: कनाडा की नई ऑटो नीति, जानें क्या है उनकी ईवी उत्पादन बढ़ाने और अमेरिका पर निर्भरता घटाने की बड़ी योजना
विज्ञापन
विज्ञापन


हमले का मास्टरमाइंड अफगान नागरिक: पाकिस्तानी गृह मंत्री
नकवी ने कहा कि सभी सुरक्षा एजेंसियों के लिए यह एक घटना एक तरह से टेस्ट टेस्ट केस थी। उन्होंने बताया कि धमाके के बाद नौशेरा और पेशावर में छापेमारी की गई। इस दौरान चार मददगारों को पकड़ा गया। उन्होंने दावा किया कि हमले का मास्टरमाइंड अफगान नागरिक है और उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

सहायक उपनिरीक्षक की मौत और कई पुलिसकर्मी घायल हुए
मंत्री ने कहा कि छापेमारी के दौरान खैबर पख्तूनख्वा पुलिस का एक सहायक उपनिरीक्षक की भी मौत हो गई, जबकि कुछ अन्य पुलिसकर्मी घायल हुए। उन्होंने बताया कि मास्टरमाइंड प्रतिबंधित संगठन इस्लामिक स्टेट से जुड़ा है और फिलहाल पुलिस की हिरासत में है।


आईएस ने हमले की योजना बनाई थी और प्रशिक्षण दिया: नकवी
गृह मंत्री ने आगे कहा कि इस हमले की योजना और प्रशिक्षण इस्लामिक स्टेट-अफगानिस्तान की ओर से दी गई थी और हमले की योजना पड़ोसी देश में तैयार की गई थी। उन्होंने कहा कि उनके पास ऐसे लोग हैं जो बता रहे हैं कि हमलावर वहां कैसे गया और उसे कैसे प्रशिक्षण दिया गया।

ये भी पढ़ें: मादुरो का भारत से नाता: मादुरो-रोड्रिगेज सत्य साई बाबा के अनुयायी, वर्षों से आध्यात्मिक जुड़ाव; कई जगह याद...

उन्होंने कहा कि सरकार पहले भी कहती रही है कि तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी), अफगान तालिबान, इस्लामिक स्टेट और अन्य आतंकी संगठन आपस में मिलकर काम कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि इस समय 21 आतंकी संगठनों का नेटवर्क अफगानिस्तान से संचालित हो रहा है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed