फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   massive torch rally in Muzaffarabad of PoK against dam construction on Neelum Jhelum River by China

पीओके में नीलम-झेलम नदी पर बांध बना रहा चीन, विरोध में सड़कों पर उतरे लोग

Thu, 13 Aug 2020 07:54 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फराबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फराबाद Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 13 Aug 2020 07:54 PM IST
विज्ञापन
massive torch rally in Muzaffarabad of PoK against dam construction on Neelum Jhelum River by China
मुजफ्फराबाद में मशाल रैली निकालते लोग - फोटो : एएनआई

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में स्थानीय लोगों के बीच चीन को लेकर नाराजगी बढ़ती जा रही है। क्षेत्र की नीलम-झेलम नदी पर बांध निर्माण के विरोध में पीओके के मुजफ्फराबाद शहर में लोगों ने बुधवार को विशाल मशाल रैली निकाल कर विरोध दर्ज कराया। 

विज्ञापन


पीओके की जनता की ओर से निकाली गई इस रैली का आयोजन चीन की कंपनियों की ओर से नीलम-झेलम नदी पर होने वाले मेगा बांध (मेगा डैम) के निर्माण का विरोध करने के लिए था। इस दौरान रैली में शामिल प्रदर्शनकारियों ने नदियों को बचाने के नारे भी लगाए।
विज्ञापन

 

नदी पर चीनी कंपनियों द्वारा बांध निर्माण को पानी के प्राकृतिक संसाधनों के लिए खतरनाक बताते हुए पीओके के कार्यकर्ता डॉ. अमजद मिर्जा ने कहा, 'नीलम-झेलम नदी अब नाले जैसी बनती जा रही है। यह गंदगी से भरी हुई है। स्थानीय लोगों के पास पीने का पानी नहीं है। 


उन्होंने कहा कि पानी को लेकर हमारे प्राकृतिक संसाधन सीपीईसी (चीन पाकिस्तान आर्थिक गलियारा) की चपेट में आकर बर्बाद होते जा रहे हैं। बता दें कि पीओके में इस तरह के प्रदर्शन लंबे समय से हो रहे हैं, लेकिन पाक सरकार इन पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed