फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Massive fire breaks out at oil refinery near tehran

तेहरान : तेल रिफाइनरी के पास धुएं का गुबार उठा, 15 किलोमीटर दूर से दिखीं आग की लपटें

Wed, 02 Jun 2021 10:47 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 02 Jun 2021 10:47 PM IST
सार

प्रत्यक्षदर्शियों  के अनुसार राजधानी की प्रमुख तेल रिफाइनरी में आग लग गई है जो वहां मुख्य जगह पर स्थित है। दमकल की गाड़ियां और कर्मी मौके पर पहुंच रहे हैं।  

विज्ञापन
Massive fire breaks out at oil refinery near tehran
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

ईरान के सरकारी टीवी खबर दे रहे हैं कि राजधानी तेहरान के दक्षिण हिस्से में काले धुएं का गुबार देखा गया है और अधिकारी जांच कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 15 किलोमीटर दूर से आग की लपटें देखी गई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों  के अनुसार राजधानी की प्रमुख तेल रिफाइनरी में आग लग गई है जो वहां मुख्य जगह पर स्थित है। 

विज्ञापन


हालांकि, ईरान की राजधानी के पास स्थित एक तेल रिफाइनरी में बुधवार को लगी इस आग को 20 घंटे से अधिक समय बाद बृहस्पतिवार को बुझा लिया गया। एक समाचार एजेंसी ने यह जानकारी दी। अर्द्ध सरकारी इसना एजेंसी ने देश के उप तेल मंत्री अलीरजा सादिकाबादी के हवाले से बताया कि पहले आग पर पूरी तरह काबू पाया गया फिर स्थिति को नियंत्रण में किया गया।
विज्ञापन


उन्होंने दमकल विभाग का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि दमकल कर्मियों के साहसिक काम की वजह से आग पूरी तरह बुझाई जा सकी और आग की लपटों को पास के दूसरे टैंकों तक फैलने से रोक लिया गया। तेहरान के दक्षिणी हिस्से में स्थित सरकारी तोंदगूयान पेट्रोकेमिकल कंपनी में बुधवार की रात आग लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेल मंत्रालय की शना समाचार एजेंसी ने बताया कि रिफाइनरी के दो वेस्ट टैंक में रिसाव के कारण आग लगी। शुरुआत में अधिकारियों ने आशंका जताई थी कि आग लगने से रिफाइनरी की तरल पेट्रोलियम गैस पाइपलाइन प्रभावित हुई है।

तेहरान दमकल विभाग के प्रवक्ता जलाल मालिकी ने सरकारी टेलीविजन चैनल को बताया कि आग बुझाने के अभियान में 10 दमकल केंद्रों ने भाग लिया, जिनके 60 भारी वाहनों तथा 180 से अधिक दमकल कर्मी इस काम में शामिल हुए। तेहरान की आपात चिकित्सा सेवा के प्रमुख पैमान सबरियान ने कहा कि घटना में 11 लोग घायल हो गए, जिनमें से चार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


ईरान के तेल मंत्री बिजन जांगनेह रात को ही मौके पर पहुंचे थे। उधर, आपूर्ति बाधित नहीं होने के सरकार के आश्वासन के बावजूद बृहस्पतिवार (इस्लामी गणराज्य के सप्ताहांत का पहला दिन) सुबह से ही लोग गैसोलिन के लिए लंबी-लंबी लाइनों में खड़े दिखे। सना ने रिफाइनरी के प्रवक्ता शाकिर खाफेई के हवाले से बताया कि प्रशासन को आशा है कि ईंधन समाप्त होने के बाद आग खुद-ब-खुद बुझ जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed