फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   maryam nawaz verbal attack on prime minister imran khan he is not prepared for pms job

इमरान खान पर बरसीं मरियम नवाज, बोलीं - जब पीएम बनने के लायक नहीं थे तो शेरवानी पहन तैयार क्यों हुए

Thu, 24 Dec 2020 02:50 PM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: Tanuja Yadav Updated Thu, 24 Dec 2020 02:50 PM IST
विज्ञापन
maryam nawaz verbal attack on prime minister imran khan he is not prepared for pms job
Maryam Nawaz Sharif - फोटो : Amar Ujala (File Photo)

पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज ने प्रधानमंत्री इमरान खान के बयान पर उन्हीं को घेर लिया। मरियम ने प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि इमरान खुद कह रहे हैं कि वो पीएम बनने के लिए तैयार नहीं थे तो वो शेरवानी पहनकर तैयार क्यों हुए, मुल्क को बर्बादी की तरफ को लेकर आए?

विज्ञापन



बुधवार रात पेशावर के मरदान शहर में एक रैली के दौरान उन्होंने ये बात कही। मरियम की रैली में भारी संख्या में लोग जुटे, जिसे देखकर उनका हौंसला बढ़ा। मरियम ने कहा कि सरकार ये भीड़ और समर्थन देखकर कुछ सीख लें। उन्होंने आगे कहा कि पीएम इमरान खान इस्तीफा दे और घर जाएं। 
विज्ञापन


मरियम ने कहा कि अध्यादेशों से सरकारें नहीं चलती हैं। पीएम इमरान खान को आवाम की इज्जत करना सीखना होगा। बता दें कि मंगलवार को इमरान खान ने कहा था कि अब ढाई साल हमें काम करके दिखाना होगा। सरकार में हम पहली बार आए थे और इसके लिए तैयार भी नहीं थे। इमरान ने कहा कि मुझे खुद काम समझने में तीन महीने लग गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मरियम नवाज ने इमरान खान के इसी बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि इमरान खुद मानते हैं कि वो पीएम बनने के लायक नहीं थे, तो फिर क्यों आवाम के सिर पर उन्हें बैठा दिया गया। मरियम ने कहा कि हमने भी इतने लंबे समय तक देश चलाया, हमारे वक्त इतनी अफरातफरी तो नहीं थी। 

मरियम ने देश में शकर और तेल की किल्लत पर सवाल उठाए और कहा कि देश के क्या हालात हैं? इसका अंदाजा आप हम पर कर्ज और दूसरे सामानों की किल्लत से लगा सकते हैं। मरियम ने कहा कि अरबों रुपयों का नुकसान हुआ है लेकिन हम तक गैस नहीं पहुंच रही है।


मरियम ने इमरान खान से सवाल किया कि आपने दस लाख नौकरियों का वादा किया था, उसका क्या हुआ। अब तो आपको जवाब देना पड़ेगा, नहीं तो जनता इसका हिसाब खुद कर लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed