{"_id":"5f972a278ebc3edc0f59dc66","slug":"maryam-nawaz-said-now-imran-khans-sun-is-about-to-sink-will-give-justice-to-baloch","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान: विपक्ष की रैली में उठी आजाद बलूचिस्तान की मांग, विवाद","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान: विपक्ष की रैली में उठी आजाद बलूचिस्तान की मांग, विवाद
Tue, 27 Oct 2020 06:38 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, कराची
एजेंसी, कराची
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 27 Oct 2020 06:38 AM IST
विज्ञापन
मरियम नवाज
पाकिस्तान में 11 विपक्षी दलों के गठबंधन ‘पीडीएम’ ने गुजरांवाला और कराची के बाद बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा में तीसरी रैली की। इस दौरान जहां वीडियो लिंक द्वारा पूर्व अपदस्थ पीएम नवाज शरीफ ने लंदन पाक सेना और आईएसआई पर आरोप लगाए, वहीं क्वेटा में मरियम नवाज ने कहा कि पीडीएम बलूचिस्तान के साथ न्याय करेगा। विपक्ष ने कहा, इमरान का सूरज डूबने को है।
विज्ञापन
विपक्ष ने कहा, पाकिस्तान-बलूचिस्तान का भाग्य बदलने का वक्त आ गया है
नवाज शरीफ ने कहा, जनरल बाजवा आपको 2018 में हुए चुनाव रिकॉर्ड धांधली के लिए जवाब देना होगा। उन्होंने आईएसआई प्रमुख पर भी कई वर्षों तक राजनीति में दखल का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, मुझे बलूचों की तकलीफें पता हैं, वहां के लापता पीड़ितों का दर्द मुझे भी है। उधर, शरीफ की बेटी मरियम नवाज ने क्वेटा रैली में कहा, पाकिस्तान और बलूचिस्तान के भाग्य को बदलने का वक्त आ गया है।
विज्ञापन
अब आपके पति और भाई या बलूच नागरिक लापता नहीं होंगे। दरअसल, इस काम के लिए वे लोग जिम्मेदार नहीं जो शासन करते हैं, अलबत्ता उनके तार कोई और खींचता है। उन्होंने कहा, तानाशाही का सूरज डूबने वाला है और इमरान का कठपुतली शो जल्द ही खत्म हो जाएगा। इस दौरान पीपीपी के बिलावल भुट्टो जरदारी ने भी वीडियो लिंक के माध्यम से बलूचिस्तान के लोगों को न्याय देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
‘आजाद बलूचिस्तान’ की घोषणा पर विवाद
क्वेटा। क्वेटा में पीडीएम द्वारा आयोजित तीसरी रैली में उस वक्त विवाद पैदा हो गया जब बलूचिस्तान को आजाद करने की मांग उठ गई। रैली में जमीयत उलेमा-ए-पाकिस्तान के नेता औवैस नूरानी ने ‘आजाद बलूचिस्तान’ बनाने की घोषणा ही कर डाली। उन्होंने कहा, बलूचिस्तान की जनता को लुटेरे लूट रहे हैं, हम उसे निजात दिलाएंगे। इमरान के कठपुतली सीएम कमला खान अलयानी ने इस बयान की निंदा की।