फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Martial law in Thailand along Cambodia border, PM says clashes may 'move towards war'

Thailand Martial Law: थाईलैंड में कंबोडिया सीमा पर मार्शल लॉ लागू, पीएम ने कहा- युद्ध की ओर बढ़ सकता है संघर्ष

Fri, 25 Jul 2025 07:40 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 25 Jul 2025 07:40 PM IST
सार

थाईलैंड और कंबोडिया की सीमा पर हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। सीमा के कई इलाकों में लगातार झड़पें जारी हैं। रिपोर्टों के अनुसार, कंबोडियाई सेना ने भारी हथियारों, फील्ड आर्टिलरी और बीएम-21 रॉकेट सिस्टम का इस्तेमाल करते हुए लगातार बमबारी की।

विज्ञापन
Martial law in Thailand along Cambodia border, PM says clashes may 'move towards war'
Thailand Cambodia Tension - फोटो : PTI

विस्तार

थाईलैंड ने शुक्रवार को कंबोडिया की सीमा से लगे आठ जिलों में मार्शल लॉ घोषित कर दिया। दोनों देशों के बीच गोलाबारी दूसरे दिन भी जारी रहने की वजह से यह फैसला लिया गया। थाईलैंड के प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों देशों के बीच चल रहा संघर्ष जल्द ही एक पूर्ण युद्ध में बदल सकता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, थाईलैंड के कार्यवाहक प्रधानमंत्री फुमथम वेचायाचाई ने शुक्रवार को चेतावनी दी कि यह संघर्ष युद्ध की स्थिति में बदल सकता है।

विज्ञापन


थाई स्वास्थ्य मंत्रालय के उप प्रवक्ता के अनुसार, अब तक थाईलैंड-कंबोडिया सीमा पर हुई सैन्य झड़पों में 16 थाई नागरिकों की मौत हो चुकी है, जबकि 46 अन्य घायल हुए हैं। वहीं, कंबोडिया के ओडर मीनचे प्रांत के डिप्टी गवर्नर मेट मियास फेकदी ने शिन्हुआ को बताया कि गुरुवार को थाई गोलाबारी में एक कंबोडियाई नागरिक की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि सीमा के पास रहने वाले 2,900 से अधिक परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। शुक्रवार सुबह तक भी लड़ाई जारी है।
विज्ञापन


कंबोडियाई रक्षा मंत्रालय की अंडरसेक्रेटरी और प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल माली सोचेटा ने शुक्रवार सुबह एक प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि थाई सेना ने ओडर मीनचे और प्रीआह विहेयर प्रांतों में कई स्थानों पर भारी हथियारों, एफ-16 लड़ाकू विमानों और क्लस्टर बमों का उपयोग किया। इस संघर्ष ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय को भी चिंता में डाल दिया है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने दोनों पक्षों से अधिकतम संयम बरतने और बातचीत के माध्यम से समाधान निकालने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र में आपातकालीन सत्र बुलाया
कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन मानेट ने संयुक्त राष्ट्र में आपातकालीन सत्र बुलाया, जो शुक्रवार को न्यूयॉर्क में बंद दरवाजों के पीछे आयोजित हुआ। थाईलैंड ने कंबोडिया से लगती सभी भूमि सीमाओं को सील कर दिया है और अपने नागरिकों को कंबोडिया छोड़ने की सलाह दी है। थाईलैंड की सभी सात एयरलाइनों ने थाई नागरिकों की वापसी में मदद करने की पेशकश की है।


थाईलैंड की आंतरिक राजनीति पर भी असर
इस संघर्ष का असर थाईलैंड की आंतरिक राजनीति पर भी पड़ रहा है। प्रधानमंत्री पेटोंगटर्न शिनावात्रा को 1 जुलाई को नैतिकता जांच के चलते निलंबित कर दिया गया था। अब कार्यवाहक प्रधानमंत्री फुमथाम वेचायाचाई हालात की कमान संभाल रहे हैं। फुमथाम ने कंबोडिया को आक्रामकता से बाज आने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed