फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Mars Insight Lander of NASA is counting its last breaths

Insight Lander: आखिरी सांसें गिन रहा नासा का मंगल इनसाइट लैंडर, भेजा भावुक संदेश

Wed, 21 Dec 2022 05:39 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, फ्लोरिडा।
एजेंसी, फ्लोरिडा। Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 21 Dec 2022 05:39 AM IST
सार

मंगल पर कदम रखने के बाद से इनसाइट लैंडर ने इस लाल ग्रह की कई बेहतरीन तस्वीरें भेजीं हैं। इसने जो जानकारियां भेजी हैं उसने मंगल के अंदरूनी हिस्सों को लेकर वैज्ञानिकों की समझ बदल दी है।

विज्ञापन
Mars Insight Lander of NASA is counting its last breaths
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Nasa.gov.in

विस्तार

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का मंगल इनसाइट लैंडर अपनी आखिरी सांसें गिन रहा है। लैंडर ने धरती पर एक भावुक संदेश भेजकर कहा है कि उसी ताकत कम हो रही है। नासा इनसाइट लैंडर के ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट में एक मंगल की एक तस्वीर साझा करते हुए कहा गया है, 'मेरी ताकत वास्तव में कम हो रही है इसलिए यह शायद मेरी ओर से भेजी गई आखिरी तस्वीर हो। हालांकि मेरी चिंता मत करना, यहां मेरा समय उत्पादक और सुंदर रहा है। मेरे साथ बने रहने के लिए धन्यवाद।'

विज्ञापन


इस ट्वीट के साथ ही माना जा रहा है कि नासा का चार साल का यह मिशन अब खत्म हो सकता है। नासा ने नवंबर में जानकारी दी थी कि धूल  लैंडर की सतह पर जम गई है। इसने लैंडर की सारी ऊर्जा सोख ली है। 
विज्ञापन


भेजी खूबसूरत तस्वीरें
मंगल पर कदम रखने के बाद से इनसाइट लैंडर ने इस लाल ग्रह की कई बेहतरीन तस्वीरें भेजीं हैं। इसने जो जानकारियां भेजी हैं उसने मंगल के अंदरूनी हिस्सों को लेकर वैज्ञानिकों की समझ बदल दी है। इसके कारण भविष्य के मंगल मिशन अब नई समझ के साथ होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसाइट ने बखूबी पूरा किया अपना काम...2018 में मंगल पर कदम रखने वाले इनसाइट लैंडर ने अपना काम बखूबी पूरा किया। नासा ने मंगल की संरचना को समझने और ग्रह टेक्टोनिकली कितना सक्रिय है यह पता करने का काम इनसाइट लैंडर को सौंपा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed