फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Maria Corina Machado calls for release of all political prisoners

वेनेजुएला: 'रिहा किए जाएं देश के सभी राजनीतिक कैदी..', मादुरो को हटाए जाने के बाद विपक्षी नेता मचाडो की अपील

Sun, 04 Jan 2026 10:31 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काराकास।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काराकास। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 04 Jan 2026 10:31 PM IST
सार

वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो ने सभी राजनीतिक कैदियों की रिहाई की अपील की है। मचाडो ने यह अपील तब की है, जब अमेरिका ने सैन्य कार्रवाई कर राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को हिरासत में लिया है। फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने भी मचाडो की अपील का समर्थन किया।

विज्ञापन
Maria Corina Machado calls for release of all political prisoners
मारिया कोरिना मचाडो - फोटो : एक्स/मारिया कोरिना मचाडो

विस्तार

वेनेजुएला की विपक्षी नेता और नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मारिया कोरिना मचाडो ने देश के सभी राजनीतिक कैदियों की रिहाई की अपील की है। यह आग्रह उन्होंने तब किया है, जब अमेरिका ने एक सैन्य अभियान के जरिये वेनेजुएला को राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन


मचाडो की इस अपील का फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भी समर्थन किया है। उन्होंने कहा, सभी वेनेजुएला वासियों की तरह मचाडो भी शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक बदलाव के पक्ष में अपनी आवाज उठाने के लिए फ्रांस के समर्थन पर भरोसा कर सकती है, जो वेनेजुएला के लोगों की संप्रभु इच्चा का पूरी तरह से सम्मान करता है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Venezuela: फुएर्ते टियूना सैन्य बेस की सैटेलाइट तस्वीरें आईं सामने; यहीं से पकड़े गए निकोलस मादुरो
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, मचाडो ने भी मैक्रों के समर्थन के लिए धन्यवाद देते हुए एक्स पर एक पोस्ट लिखी। उन्होंने लिखा, सभी राजनीतिक कैदियों की आजादी हमारी तत्काल प्राथमिकता है। मैं दुनिया के सभी राष्ट्राध्यक्षों, सरकारों और लोकतंत्र में भरोसा रखने वाले लोगों से इस निर्णायक घड़ी में हमारा समर्थन करने की अपील करती हूं। वेनेजुएला स्वतंत्र होगा। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed