फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Many people died in capsizing of a boat in congo

भीषण हादसा: कांगो में नाव पलटने से 100 से ज्यादा लोग डूबे, अब तक 51 शव बरामद, राहत अभियान जारी

Sun, 10 Oct 2021 10:32 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, किंशासा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, किंशासा Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 10 Oct 2021 10:32 AM IST
सार

लोकतांत्रिक गणराज्य (डीआरसी) कांगो में शनिवार को नाव पलटने से 100 से अधिक लोग नदी में डूब गए और 51 लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Many people died in capsizing of a boat in congo
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

लोकतांत्रिक गणराज्य (डीआरसी) कांगो में शनिवार को नाव पलटने से 100 से अधिक लोग नदी में डूब गए और 51 लोगों की मौत हो गई। मोंगाला प्रांत के गवर्नर के प्रवक्ता नेस्टर मैगबाडो के मुताबिक, 51 शवों को बरामद कर लिया गया है, जबकि 60 से ज्यादा लोग अभी भी लापता हैं। इस हादसे में 39 लोग सुरक्षित भी बचाए गए हैं। प्रवक्ता ने बताया कि नाव में यात्रियों के सवार होने से पहले उनकी गिनती नहीं की गई थी।

विज्ञापन


विज्ञापन


कांगो में नाव दुर्घटनाएं आम
प्रवक्ता नेस्टर मैगबाडो ने बताया कि कांगो में नाव दुर्घटनाएं होती रहती हैं, क्योंकि इनमें अक्सर क्षमता से अधिक यात्री सवार हो जाते हैं, जिससे नाव का संतुलन बिगड़ जाता है। साथ ही यात्रा के दौरान ज्यादातर लोग सुरक्षा जैकेट नहीं पहनते हैं जिससे इस तरह के हादसा के बाद लोग तैर नहीं पाते हैं। इसी साल फरवरी में माई-नदोम्बे प्रांत में कांगो नदी में नाव पलटने से बड़ा हासदा हुआ था जिसमें 60 लोगों की मौत हो गई थी। नाव में 700 से ज्यादा यात्री सवार थे। जांच में पता चला कि क्षमता से अधिक यात्रियों के सवार होने से यह दुर्घटना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांगो में तीन दिनों का शोक
उन्होंने कहा कि खोज और बचाव अभियान जारी है, लेकिन और बचे लोगों के मिलने की उम्मीदें धूमिल होती जा रही हैं। प्रांतीय अधिकारियों ने सोमवार से कांगो में तीन दिन के शोक की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed