फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Many people died and injured or more than 1000 buildings destroyed fire spread in California forests

US: कैलिफोर्निया के जंगलों में भीषण आग; पांच की मौत, 1000 से ज्यादा इमारतें नष्ट, हजारों को छोड़ना पड़ा घर

Thu, 09 Jan 2025 06:35 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कैलिफोर्निया
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कैलिफोर्निया Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Thu, 09 Jan 2025 06:35 AM IST
सार

एलए काउंटी के फायर चीफ एंथनी मार्रोन ने बुधवार (स्थानीय समयानुसार) को पत्रकार वार्ता की। इस दौरान उन्होंने बताया कि ईटन में लगी आग के कारण पांच लोगों की जान चली गई और कई लोग घायल हुए हैं। 

विज्ञापन
Many people died and injured or more than 1000 buildings destroyed fire spread in California forests
पैसिफिक पैलिसेड्स में लगी आग - फोटो : ANI/ X/@LACoFDPIO

विस्तार

दक्षिण कैलिफोर्निया के जंगलों में सूखा और तेज हवाओं के चलते कई जगह भयंकर आग लगी है। इसमें कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हुए हैं। इसके अलावा, आग फैलने से अलग-अलग जगहों पर करीब 1000 इमारतें नष्ट हुई हैं। 

विज्ञापन


एलए काउंटी के फायर चीफ एंथनी मार्रोन ने बुधवार (स्थानीय समयानुसार) को पत्रकार वार्ता की। इस दौरान उन्होंने बताया कि ईटन में लगी आग के कारण पांच लोगों की जान चली गई और कई लोग घायल हुए हैं। ईटन में आग लगने से करीब 100 इमारतें नष्ट हुई हैं। 
विज्ञापन


पैसिफिक पैलिसेड्स में लगी आग से 5000 एकड़ जमीन जली
वहीं, लॉस एंजेल्स के पैसिफिक पैलिसेड्स में भी आग लगी है, जिससे 5,000 एकड़ से भी ज्यादा जमीन जल गई है और हजारों लोगों को आग से सुरक्षित निकाला गया है। मार्रोन ने बताया कि आग से करीब 1,000 इमारतें नष्ट हुई हैं। अधिकारियों के अनुसार, कई लोग घायल भी हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2227 एकड़ भूमि में फैली ईटन आग  
उन्होंने बताया कि कैलिफोर्निया के अल्टाडेना में लगी ईटन आग ने 2,227 एकड़ जमीन को जला दिया है। उन्होंने कहा कि अभी तक आग पर नियंत्रण नहीं पाया जा सका है। इस बीच, हर्स्ट में आग भड़क गई और कैलिफोर्निया के सैन फर्नांडो के उत्तर-पूर्व में फैल गई, जिससे कम से कम 500 एकड़ क्षेत्र जल गया।

करीब ढाई लाख लोगों को नहीं हुई बिजली आपूर्ति
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सुबह तक लॉस एंजेलिस काउंटी में कम से कम 245,000 लोगों को बिजली आपूर्ति नहीं हुई। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे खुद को और बचाव कार्य में लगे लोगों को सुरक्षित रखने के लिए निकासी आदेशों का पालन करें, क्योंकि आग बढ़ती जा रही है। 


आपात शेल्टर तैयार किए गए
राष्ट्रीय मौसम सेवा ने कहा कि बुधवार को सुबह चलने वाली तेज हवाएं स्थिति को और बिगाड़ सकती है। लॉस एंजिल्स यूनिफाइड स्कूल डिस्ट्रिक्ट का कहना है कि आग के कारण पैसिफिक पैलिसेड्स क्षेत्र के तीन परिसरों से छात्रों को अस्थायी रूप से स्थानांतरित किया जा रहा है। बचाव दल लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं। स्थानीय स्कूलों, सामुदायिक केंद्रों, और अन्य सुरक्षित स्थानों को आपात शेल्टर के रूप में तैयार किया गया है। खराब मौसम के कारण राष्ट्रपति जो बाइडन ने कैलिफोर्निया के रिवरसाइड काउंटी की यात्रा रद्द कर दी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed