फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   many People dead in Mexico highway crash involving passenger bus today world news updates in hindi

World Updates:उत्तरी मेक्सिको में बस और ट्रक की टक्कर, 19 की मौत, 18 अन्य घायल

Wed, 31 Jan 2024 05:25 AM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मेक्सिको
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मेक्सिको Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Wed, 31 Jan 2024 05:25 AM IST
विज्ञापन
many People dead in Mexico highway crash involving passenger bus today world news updates in hindi
दुनिया की अहम खबरें। - फोटो : अमर उजाला

उत्तरी मेक्सिको में मंगलवार को एक यात्री बस और एक मालवाहक ट्रक के बीच टक्कर में 19 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 18 लोग घायल भी हैं। । बस में 37 लोग सवार थे। राज्य नागरिक सुरक्षा कार्यालय के निदेशक रॉय नवरेटे ने कहा कि दुर्घटना बंदरगाह शहर माजातलान के पास एलोटा टाउनशिप में हुई। घायलों को अस्पतालों में भर्ती किया गया है। हादसे के कारण की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में दो साल के लिए कॉलेजों में प्रवेश पर रोक से पंजाबियों को झटका
कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया (बीसी) ने फरवरी 2026 तक के लिए अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों को दाखिला देने के इच्छुक नए कॉलेजों को मंजूरी देने पर रोक लगा दी है। इससे पंजाब के हजारों विद्यार्थियों को झटका लगा है, क्योंकि ब्रिटिश कोलंबिया पंजाब के विद्यार्थियों की पहली पसंद है।

इसके साथ ही उन धंधेबाजों को भी झटका लगा है, जो कनाडा के बीसी में कॉलेज खोलकर धड़ाधड़ ऑफर लेटर बांट रहे थे। अब कॉलेजों को दो साल तक अपनी गुणवत्ता दिखानी होगी, जिसके बाद वे अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों को दाखिला देने के लिए अधिकृत होंगे। कनाडा ने फैसला धड़ाधड़ खुलने वाले कॉलेजों पर अंकुश के लिए लिया है, ताकि गुणवत्ता बढ़ सके। ब्रिटिश कोलंबिया उच्च मानक स्थापित करने की योजना बना रहा है

भारतीय छात्रों की हिस्सेदारी 37%
कनाडा निवासी सुखविंदर सिंह चोहला के मुताबिक फैसले का लक्ष्य इस वर्ष छात्र संख्या 35% घटाना है। कनाडा में अंतरराष्ट्रीय छात्र दस लाख से अधिक हैं, जिसमें भारतीयों की हिस्सेदारी सर्वाधिक 37% है। इस कारण इन पर सबसे ज्यादा असर पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिका में चीनी छात्रों से पूछताछ, चीन का विरोधी
चीन ने पढ़ाई के लिए अमेरिका जाने वाले चीनी नागरिकों के साथ हो रहे व्यवहार पर अमेरिका के समक्ष विरोध जताया है। चीनी दूतावास के मुताबिक, उसके कुछ नागरिकों से घंटों तक पूछताछ की गई, उनके इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच की गई तथा कुछ मामलों में उन्हें जबरन देश से बाहर निकाल दिया गया। वाशिंगटन में चीनी राजदूत शी फेंग ने कहा कि वैध वीजा रखने वाले दर्जनों चीनी लोगों के अमेरिका लौटने पर वहीं प्रवेश नहीं दिया गया

विज्ञापन

पर्वतारोही मनिता प्रधान ने दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी की फतह
सिक्किम की 38 वर्षीय पर्वतारोही मनिता प्रधान ने दक्षिण अमेरिका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एकॉनकागुआ को फतह कर लिया है। प्रधान सोमवार को अर्जेंटीना में एंडीज पर्वत श्रृंखला की 6,962 मीटर ऊंची चोटी पर पहुंचीं। प्रधान इससे पहले माउंट एवरेस्ट (2021), माउंट एल्ब्रस (2022) और माउंट किलिमंजारो (2022) पर सफलतापूर्वक चढ़ाई कर चुकी हैं। चार चोटियों पर विजय प्राप्त करने के बाद प्रधान की नजरें अब शेष तीन चोटियां माउंट डेनाली, माउंट विंसन मैसिफ और माउंट कार्स्टेंस पिरामिड पर टिकी हैं।

अमेरिका की मशहूर अदाकारा चिता रिवेरा का निधन
अमेरिका की मशहूर अदाकारा चिता रिवेरा अब हमारे बीच नहीं रहीं। 91 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया। टोनी पुरस्कार से सम्मानित अदाकरा बीमार थीं और मंगलवार को न्यूयॉर्क में उन्होंने अंतिम सांसें लीं। रिवेरा के साथी मेरले फ्रिमार्क ने निधन की पुष्टि की है। 

रिवेरा का करियर काफी बेहतर रहा। उन्हें द रिंक और द किस ऑफ द स्पाइडर वुमन के लिए दो बार टोनी पुरस्कार से नवाजा गया है। वहीं, उन्हें इस पुरस्कार के लिए 10 बार नामांकित किया जा चुका है। वेस्ट साइड स्टोरी में अनीता के किरदार ने जनता का दिल जीत लिया और वे लोगों के बीच काफी लंबे अरसे तक इस किरदार के लिए जानी जाती रहीं। रिवेरा फिल्मों के साथ-साथ थिएटर भी करती थीं। थिएटर के दर्शक उन्हें आज भी याद करते हैं।


 

कनाडा : हत्या के मामले में भारतीय मूल का युवक गिरफ्तार ओटावा। कनाडा के एक शहर में  भारतीय मूल के युवक निशान थिंड (18) की मौत के मामले में एक अन्य भारतीय प्रीतपॉल सिंह (18) को गिरफ्तार किया है। थिंड कनाडा के ओंटारियो प्रांत के ब्रैम्पटन में रहता था। उसे पिछले साल 19 दिसंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई थी।
पुलिस जांच में सहायता के लिए संबंधित जानकारियां और वीडियो फुटेज की तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार, थिंड को किसी अज्ञात स्थान पर गोली मारी गई थी और अस्पताल में छोड़ दिया गया था। थिंड की मौत के बाद, पुलिस ने 9 जनवरी को उसके ब्रैम्पटन स्थित आवास पर तलाशी ली थी और इसके बाद प्रीतपॉल को गिरफ्तार कर लिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed