{"_id":"6457f930d77c4fd3f405d9d3","slug":"many-people-dead-and-injured-after-they-were-struck-by-a-vehicle-at-a-city-brownsville-texas-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: टेक्सास में कार की चपेट में आने से सात लोगों की मौत, छह की हालत गंभीर, संदिग्ध ड्राइवर हिरासत में","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: टेक्सास में कार की चपेट में आने से सात लोगों की मौत, छह की हालत गंभीर, संदिग्ध ड्राइवर हिरासत में
Mon, 08 May 2023 01:59 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टेक्सास
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टेक्सास
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 08 May 2023 01:59 AM IST
सार
पुलिस ने स्थानीय मीडिया को बताया कि यह घटना जानबूझकर की गई प्रतीत होती है। चालक को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के टेक्सास राज्य में प्रवासियों के लिए बनाए गए आश्रय स्थल के पास एक बड़ा हादसा हो गया। यहां के एक बस स्टॉप पर एक कार की चपेट में आने से सात लोगों की मौत हो गई और छह अन्य लोग घायल हो गए जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। यह घटना मैक्सिकन सीमा के पास ब्राउन्सविले शहर में स्थानीय समयानुसार रविवार शाम को लगभग 08:30 बजे हुई।
विज्ञापन
पुलिस ने स्थानीय मीडिया को बताया कि यह घटना जानबूझकर की गई प्रतीत होती है। चालक को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, पीड़ितों में से अधिकांश वेनेज़ुएला के पुरुष थे।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक माल्डोनाडो ने बताया कि हमने सीसीटीवी वीडियो में देखा कि एक एसयूवी रेंज रोवर तेजी सामने से आ रही है और लोगों को रौंदते हुए चली गई। ब्राउन्सविले पुलिस विभाग के लेफ्टिनेंट मार्टिन सैंडोवल ने स्थानीय मीडिया को बताया कि ड्राइवर को भी इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया और उसका ड्रग और अल्कोहल परीक्षण चल रहा था। लेफ्टिनेंट सैंडोवल ने कहा कि मृतकों में प्रवासी भी शामिल थे।
विज्ञापन
अमेरिकी सीमा सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार, हाल ही में ब्राउन्सविले शहर में अवैध प्रवासी आगमन में तेजी से वृद्धि देखी गई है। माल्डोनाडो ने एपी द्वारा उद्धृत स्थानीय मीडिया को बताया कि पिछले दो महीनों में ओजानम केंद्र, एक रात आश्रय जो 250 लोगों को रख सकता है, एक दिन में 380 लोगों को संभाल रहा है।