{"_id":"5d512abe8ebc3e6cba54c88a","slug":"many-killed-due-to-cyclone-lekima-devastation-in-eastern-china","type":"story","status":"publish","title_hn":"चक्रवात ‘लेकिमा’ ने पूर्वी चीन में मचाई तबाही, मरने वालों की संख्या बढ़कर 44 हुई","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चक्रवात ‘लेकिमा’ ने पूर्वी चीन में मचाई तबाही, मरने वालों की संख्या बढ़कर 44 हुई
Mon, 12 Aug 2019 05:57 PM IST
Trainee Trainee
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Trainee Trainee
Updated Mon, 12 Aug 2019 05:57 PM IST
विज्ञापन
चक्रवात (सांकेतिक)
- फोटो : social media
पूर्वी चीन में चक्रवात ‘लेकिमा’ से 11 और लोगों की मौत हो जाने के बाद सोमवार तक इस प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़ कर 44 हो गई। चक्रवात के बाद लापता हुए लोगों की तलाश की जा रही है। इससे 10 लाख से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं।चक्रवात ‘लेकिमा’ शनिवार की दोपहर वेंलिंग शहर पहुंचा ।
विज्ञापन
इस दौरान 187 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं और भीषण बारिश हुई। यह इस वर्ष का सबसे शक्तिशाली चक्रवात है। शिन्हुआ ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि चीन के दो प्रांतों में चक्रवात से 44 लोग मारे गए हैं और 16 लापता हैं। चक्रवात ने क्षेत्र में भारी तबाही मचाई है।
विज्ञापन
रिपोर्ट में झेजियांग प्रांतीय बाढ़ नियंत्रण मुख्यालय ने बताया कि सोमवार को सुबह तक प्रांत में मरने वालों की संख्या बढ़ कर 39 हो गई, वहीं नौ लोग लापता हैं।
विज्ञापन