Mann Ki Baat: यूएन मुख्यालय में भी लाइव सुना जाएगा मन की बात का 100वां एपिसोड, बिल गेट्स ने भी दी बधाई
मन की बात रेडियो कार्यक्रम में पीएम मोदी आम लोगों से विभिन्न मुद्दों पर बातचीत करते हैं। इस कार्यक्रम का पहला प्रसारण तीन अक्तूबर 2014 में हुआ था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 100वें एपिसोड का प्रसारण संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय में भी किया जाएगा। इस कार्यक्रम का 100 एपिसोड रविवार 30 अप्रैल को प्रसारित होगा। इस खास मौके पर माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने भी पीएम मोदी को बधाई दी है।
उन्होंने ट्वीट कर कहा- "मन की बात ने महिलाओं के आर्थिक, सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, स्वच्छता और अन्य मुद्दों पर विकास के क्षेत्र में जागरूक किया है।"
Microsoft co-founder Bill Gates congratulates PM Modi on the 100th episode of Mann ki Baat
"Mann ki Baat has catalyzed community-led action on sanitation, health, women’s economic empowerment & other issues linked to the Sustainable Development Goals," he tweetsविज्ञापन
(file pic) pic.twitter.com/iG64IATy05— ANI (@ANI) April 29, 2023विज्ञापन विज्ञापन
इस ऐतिहासिक क्षण पर यूएन ने ट्वीट पर कहा- "ऐतिहासिक क्षण के लिए तैयार हो जाइए। पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 100वां एपिसोड का लाइव प्रसारण @UN मुख्यालय में ट्रस्टीशिप काउंसिल चैंबर में भी दिखाया जाएगा।"
न्यूयॉर्क में भी होगा प्रसारण
मन की बात के 100वां एपिसोड का लाइव प्रसारण भारतीय समयनुसार 30 अप्रैल को सुबह के 11 बजे होगा, तब न्यू यॉर्क में डेढ़ बज रहा होगा। संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में रविवार को इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण ऐतिहासिक और अभूतपूर्व होगा।
स्थाई मिशन ने कहा- "मन की बात एक मासिक राष्ट्रीय परंपरा बन गई है। ये लाखों लोगों को भारत की विकास यात्रा में भाग लेने के लिए प्रेरित करती है।"
न्यू जर्सी में कुछ ऐसे होगा कार्यक्रम का प्रसारण
न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूतावास, सामुदायिक संगठन के साथ मिलकर भारतीय-अमेरिकी और प्रवासी समुदाय के लिए न्यू जर्सी में रविवार डेढ़ बजे इस कार्यक्रम की मेजबानी करेंगे।
उन्होंने कहा- "रविवार 30 अप्रैल डेढ़ बजे मन की बात देखना भूलना मत। इस कार्यक्रम के 100वें एपिसोड के लिए मिलकर जश्न मनाएंगे। पीएम मोदी भारतीय और प्रवासियों और दुनिया के श्रोताओं से जुड़ेंगे।"
मन की बात रेडियो कार्यक्रम में पीएम मोदी आम लोगों से विभिन्न मुद्दों पर बातचीत करते हैं। इस कार्यक्रम का पहला प्रसारण तीन अक्तूबर 2014 में हुआ था। इसका प्रसारण हर महीने के आखिरी रविवार को ऑल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन में होता है। वहीं 100वां एपिसोड 30 अप्रैल रविवार को होगा।
ब्रिटेन में भी होगा प्रसारण
लंदन में भारतीय समुदाय मन की बात के 100वें एपिसोड के विशेष प्रसारण की मेजबानी करेगा। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र ने कहा, "मन की बात अपने आप में एक प्रतिष्ठित कार्यक्रम है। मुझे लगता है, यह हमारी स्मृति के इतिहास में पहली बार है जब किसी भी सरकार के प्रमुख ने अपने देशवासियों को संबोधित करने के लिए बिना ब्रेक के महीने-दर-महीने नियमित रूप से किसी कार्यक्रम को चुना है। उन्होंने अब तक 100 एपिसोड किए हैं।"
लंदन में मन की बात के 100वें एपिसोड के विशेष प्रसारण से पहले इंडियन नेशनल स्टूडेंट्स एसोसिएशन के चैप्टर हेड अनिरुद्ध साहनी ने कहा, "...मैं इस इवेंट के लिए बहुत उत्साहित हूं। मैंने इनमें से कम से कम 75 एपिसोड देखे हैं।"
वहीं, लंदन में बंगाल हेरिटेज फाउंडेशन के ट्रस्टी सौरव नियोगी ने कहा, "...मैं मन की बात का 100वां एपिसोड सुनने के लिए बहुत उत्साहित हूं। मुझे लगता है कि यह उन तरीकों में से एक है जो अप्रवासी भारतीयों को भारत से जुड़े रहने और देश में हो रही सभी प्रगति के बारे में जानने में मदद करता है।"
#WATCH | Ahead of the special broadcast of 100th episode of #MannKiBaat in London, UK, Anirudh Sahani, Chapter Head at Indian National Students Association says, "...I am very excited for that event. I have watched at least 75 of them..." pic.twitter.com/huoWi6ofrt
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 29, 2023
गेटवे ऑफ इंडिया पर लाइट एंड साउंड शो का आयोजन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' के 100वें एपिसोड से पहले मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर लाइट एंड साउंड शो का आयोजन किया गया।
#WATCH मुंबई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' के 100वें एपिसोड से पहले गेटवे ऑफ इंडिया पर लाइट एंड साउंड शो का आयोजन किया गया। pic.twitter.com/wjDjNfet0T
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 29, 2023