फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Man who killed 10 killed in indiscriminate firing in Montenegro; Died after attempting suicide

Montenegro: मोंटनेग्रो में अंधाधुंध गोलीबारी कर 10 की जान लेने वाले की मौत; खुदकुशी की कोशिश के बाद तोड़ा दम

Thu, 02 Jan 2025 09:25 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पोडगोरिका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पोडगोरिका Published by: बशु जैन Updated Thu, 02 Jan 2025 09:25 AM IST
सार

बुधवार को आरोपी अलेक्जेंडर मार्टिनोविक ने सेटिनजे में एक रेस्टोरेंट में गोलीबारी की थी। इसमें चार लोगों की मौत हो गई। इसके बाद उसने तीन अन्य जगहों पर गोलीबारी करते हुए दो बच्चों समेत छह लोगों की हत्या कर दी। जब पुलिस ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने अपने घर के पास आत्महत्या करने का प्रयास किया था। 

विज्ञापन
Man who killed 10 killed in indiscriminate firing in Montenegro; Died after attempting suicide
Firing - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोंटेनेग्रो में 10 लोगों की हत्या करने के बाद खुदकुशी की कोशिश करने वाले आरोपी की मौत हो गई है। मोंटनेग्रो के मंत्री डेनिलो सरनोविक ने कहा कि बुधवार को 45 वर्षीय अलेक्जेंडर मार्टिनोविक ने छोटे से शहर सेटिनजे में एक रेस्टोरेंट में गोलीबारी की थी। इसमें चार लोगों की मौत हो गई। इसके बाद उसने तीन अन्य जगहों पर गोलीबारी करते हुए दो बच्चों समेत छह लोगों की हत्या कर दी। जबकि चार लोगों को घायल कर दिया था। जब पुलिस ने आरोपी अलेक्जेंडर मार्टिनोविक को पकड़ने की कोशिश की तो उसने अपने घर के पास आत्महत्या करने का प्रयास किया था। 
विज्ञापन


मंत्री सरनोविक ने कहा कि जब आरोपी ने देखा कि पुलिस ने उसे घेर लिया है, तो उसने आत्महत्या करने का प्रयास किया। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। हालांकि मंत्री खुदकुशी की कोशिश करने के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि मार्टिनोविक कई बार अवैध हथियार रखने के मामले में पकड़ा जा चुका है। पुलिस निदेशक लाजर स्केपानोविक ने कहा कि आरोपी ने हमला करने से पहले काफी शराब पी ली थी। 
विज्ञापन


वहीं मोंटेनेग्रो के प्रधानमंत्री मिलोज्को स्पाजिक ने कहा कि गोलीबारी से पहले आरोपी का झगड़ा हुआ था। गोलीबारी का संगठित अपराध से कोई संबंध नहीं है। बुधवार को हुई घटना ने देश के लोगों को परेशान कर दिया है। यह भयानक है और देश में तीन दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। जबकि मोंटनेग्रो के राष्ट्रपति जाकोव मिलतोविक ने कहा कि वे इस हमले से परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोंटनेग्रो में 2022 में भी हुई थी 12 लोगों की मौत
मोंटनेग्रो में 2022 में भी गोलीबारी में 12 लोगों की मौत हो गई थी। सेटिनजे के एक व्यक्ति ने पारिवारिक विवाद के बाद बच्चों सहित सड़क पर चलने वाले लोगों पर बेतरतीब ढंग से गोलियां चला दीं थीं। इससे 12 लोगों की मौत हो गई थी और छह अन्य घायल हो गए थी । हालांकि वह हमलावर शख्स बाद में पुलिस की गोली लगने से मारा गया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed