{"_id":"5fe48dfd8ebc3e41a0706b45","slug":"man-tipped-5600-dollar-in-a-hotel-in-ohio-america","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: होटल में दस रुपये से भी कम का बना बिल, शख्स ने दे डाली चार लाख की टिप","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका: होटल में दस रुपये से भी कम का बना बिल, शख्स ने दे डाली चार लाख की टिप
Thu, 24 Dec 2020 06:17 PM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 24 Dec 2020 06:17 PM IST
विज्ञापन
ओहियो के सौक मेडिटेरेनियन किचन एंड बार में टिप देने वाले शख्स के ऑर्डर का बिल।
- फोटो : CNN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल 2020 कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के कारण भले ही कई लोगों के लिए अच्छा न बीता हो, लेकिन कई घटनाएं ऐसी हुई हैं, जिन्होंने साबित किया है कि मानवता अभी भी जिंदा है। ऐसा ही एक वाकया सामने आया अमेरिका के न्यूयॉर्क के ओहियो में, जहां एक व्यक्ति ने एक होटल में दस रुपये से भी कम के बिल पर चार लाख रुपये की टिप दे डाली।
विज्ञापन
ओहियो के होटल में खाना खाने आए एक व्यक्ति ने सौक मेडिटेरेनियन किचन एंड बार नामक होटल में चार लाख रुपये की टिप दी। जानकारी के अनुसार व्यक्ति ने इतनी बड़ी राशि में टिप इसलिए दी जिससे वहां काम करने वाले कर्मचारी अपने परिजनों के लिए उपहार ले सकें। होटल के स्टाफ ने भी उक्त शख्स को धन्यवाद अदा किया।
विज्ञापन
इतनी बड़ी टिप देने वाले इस व्यक्ति ने दरियादिली दिखाने के बाद अपना नाम गोपनीय ही रखनाे की मंशा जाहिर की है। रेस्त्रां के स्टाफ ने बताया कि उक्त शख्स ने कुछ खास ऑर्डर नहीं किया था और जाते-जाते चार लाख रुपये की टिप दे गया। स्टाफ ने कहा कि बहुत कम लोग ऐसे होते हैं जो इंसान के रूप में भगवान बनकर आते हैं। कोविड और लॉकडाउन के कारण हम काफी दिक्कत में थे, लेकिन उक्त शख्स हमारे लिए खुशियां लेकर आया। उनकी इस दरियादिली की वजह से हम सब क्रिसमस अच्छे से मना पाएंगे।
विज्ञापन
इस रेस्त्रां में 28 कर्मचारी हैं और उन्हें मिली इस टिप की वजह से हर एक के हिस्से में करीब दो सौ डॉलर यानि लगभग 15 हजार रुपये आए।
दूसरी ओर होटल के मालिक शेफ मूसा ने एक फेसबुक पोस्ट लिखकर उक्त शख्स को शुक्रिया अदा किया। उन्होंने लिखा, 'ऐसा कारण बनिए जिससे लोगों का अच्छाई में भरोसा बना रहे। पिछली रात हमारे एक ग्राहक ने 5600 डॉलर की टिप दी। मैं और मेरा पूरा स्टाफ उस दरियादिल इंसान के शुक्रगुजार हैं।' इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर उक्त शख्स की जमकर तारीफ हो रही है।