फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Man thrown cell phone on US president Donald Trump

स्टेज पर भाषण देने आए डोनाल्ड ट्रंप पर फोन से हुआ हमला, देखें वीडियो

Sat, 27 Apr 2019 10:26 AM IST
Shilpa Thakur वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Sat, 27 Apr 2019 10:26 AM IST
विज्ञापन
Man thrown cell phone on US president Donald Trump
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : File Photo

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इंडियाना में नेशनल राइफल एसोसिएशन (एनआरए) के लिए भाषण देने आए थे। तभी भीड़ में मौजूद एक शख्स ने कथित तौर पर उनपर मोबाइल फोन से हमला कर दिया। लेकिन ये फोन ट्रंप के आगे से निकलकर दूसरी ओर जा गिरा।


loader

जिस व्यक्ति ने ट्रंप पर फोन फेंका उसकी पहचान विलियम रोज के रूप में हुई है। सूत्रों के मुताबिक आरोपी रोज उस वक्त नशे में था, जब उसने राष्ट्रपति पर हमला किया। उसे शुक्रवार को ही गिरफ्तार कर लिया गया है।

इस मामले पर सीक्रेट सर्विस का कहना है, "दोपहर के करीब साढ़े 12 बजे, राष्ट्रपति ट्रंप इंडियाना के इंडियानापोलिस के एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। जब राष्ट्रपति स्टेज पर आ रहे थे, वो कुछ बोलते इससे पहले भीड़ में से किसी ने उनपर फोन फेंका, जो दूसरी ओर जाकर गिर गया। एक व्यक्ति को इसके बाद कार्यक्रम से बाहर किया गया और जांच अभी जारी है।"
 



मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अब रोज की जांच की जा रही है, कि कहीं वह राष्ट्रपति के लिए कोई खतरा तो उत्पन्न नहीं कर रहा है। रोज की मानसिक जांच भी की जाएगी। सोशल मीडिया पर इस घटना का एक वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि भीड़ में से किसी ने राष्ट्रपति ट्रंप पर फोन से हमला किया। लेकिन फोन उन्हें छू नहीं सका और दूसरी ओर गिर गया।

ऐसा ही एक हमला तत्कालीन राष्ट्रपति जॉर्ज डब्लू बुश पर हुआ था। 2008 में जब वह इराक में हो रही एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में थे, तभी एक ईराकी पत्रकार ने उनपर जूते से हमला कर दिया। वो जूता बुश को नहीं लग पाया था। और पत्रकार को सुरक्षा बलों ने जबरन उस कमरे से बाहर निकाला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed