फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Man sentenced to 364 days in prison for stalking Indian American Congresswoman Pramila Jayapal

US: भारतीय मूल की अमेरिकी सांसद प्रमिला जयपाल का पीछा करने का मामला, शख्स को 364 दिनों की कैद

Tue, 04 Jul 2023 04:10 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 04 Jul 2023 04:10 PM IST
सार

US: भारतीय मूल की अमेरिकी सांसद प्रमिला जयपाल का पीछा करने के मामले में दोषी ठहराए गए एक शख्स को 364 दिन (करीब एक साल) की कैद सुनाई गई है।

विज्ञापन
Man sentenced to 364 days in prison for stalking Indian American Congresswoman Pramila Jayapal
प्रमिला जयपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय मूल की अमेरिकी सांसद प्रमिला जयपाल का पीछा करने के मामले में दोषी ठहराए गए एक शख्स को 364 दिन (करीब एक साल) की कैद सुनाई गई है। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

सिएटल के किंग काउंटी सुपीरियर कोर्ट में अभियोजन पक्ष की ओर से आरोपी ब्रेट फोर्सेल (49 वर्षीय) के खिलाफ पीछा करने का मामला दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने एक साल पहले आरोपी ब्रेट फोर्सेल को जयपाल के घर के बाहर से गिरफ्तार किया था और उसे हेट क्राइम करने के संदेह में जेल भेज दिया था। हालांकि, चार दिन बाद ही उसे रिहा कर दिया गया। दरअसल, सिएटल पुलिस इस बात की पुष्टि नहीं कर पाई थी कि आरोपी ने कांग्रेस (अमेरिकी संसद) सदस्य को भारत वापस जाने के लिए कहा और उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। 

विज्ञापन

'द सिएटल टाइम्स' की शनिवार की रिपोर्ट के मुताबिक, किंग काउंटी के अभियोजकों ने बाद में फोर्सेल पर जयपाल को बार-बार परेशान करने और उन्हें धमकाने का आरोप लगाया। आरोप लगाया गया था कि फोर्सेल उन्हें चोट पहुंचाना चाहता है या मारना चाहता है। 

प्रमिला जयपाल (57 वर्षीय) वॉशिंगटन के सातवें कांग्रेसनल जिले का प्रतिनिधित्व करती हैं और 2016 में अमेरिकी प्रतिनिधि सभा (हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स) के लिए निर्वाचित होने वाली पहली भारतीय-अमेरिकी महिला बनीं थीं। उनका जन्म भारत के चेन्नई शहर में हुआ था। 16 साल की उम्र में वह अमेरिका चली गई थीं। 
 

डेमोक्रेट प्रमिला जयपाल हाउस प्रोग्रेसिव कॉकस के अध्यक्ष के रूप में पार्टी के उदारवादी संसद सदस्यों का नेतृत्व करती हैं। फोर्सेल को उसकी कमर पर एक लोडेड 40-कैलिबर हैंडगन के साथ गिरफ्तार किया गया था। पड़ोसियों ने भी उसकी बदजुबानी की सूचना दी थी और उसे जयपाल के घर के बाहर सड़क पर एक तम्बूल लगाने की कोशिश करते देखा था।

अभियोजकों के मुताबिक, हिरासत में रहने के दौरान कैमरे की फुटेज में फोर्सेल को यह कहते हुए सुना गया कि वह तब तक जयपाल के घर तक आता रहेगा, जब तक वह भारत वापस नहीं जाती। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed