फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   man refuse seat swaping with pregnant woman social media users praise him viral post

Viral Post: गर्भवती महिला से सीट बदलने से व्यक्ति ने किया इनकार, सोशल मीडिया यूजर्स ने की तारीफ

Thu, 28 Dec 2023 08:04 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 28 Dec 2023 08:04 AM IST
सार

महिला ने कहा कि चूंकि वह गर्भवती है तो उसे भी बार-बार वाशरूम जाने की जरूरत पड़ती है। हालांकि व्यक्ति ने सीट बदलने से मना कर दिया। 

विज्ञापन
man refuse seat swaping with pregnant woman social media users praise him viral post
flight - फोटो : istock

विस्तार

एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, जिसमें उसने बताया कि फ्लाइट में सफर के दौरान एक गर्भवती महिला ने उससे सीट बदलने की मांग की थी लेकिन उसने इनकार कर दिया। दरअसल महिला ने वाशरूम के पास वाली सीट पर बैठने की इच्छा जाहिर की थी लेकिन व्यक्ति ने सीट बदलने से इनकार कर दिया। इसके बावजूद सोशल मीडिया पर लोग इस व्यक्ति का समर्थन कर रहे हैं और उसकी तारीफ भी कर रहे हैं। 
विज्ञापन


क्या है मामला
दरअसल रेडइट पर साझा किए एक पोस्ट में व्यक्ति ने बताया कि वह छुट्टियों में अपने परिवार से मिलने फ्लाइट से जा रहा था। फ्लाइट का सफर पांच घंटे का था और चूंकि उसे कुछ मेडिकल समस्या है, इसलिए उसने खुद के लिए वाशरूम के पास वाली सीट बुक की थी। व्यक्ति ने बताया कि इसके लिए उसने अतिरिक्त भुगतान भी किया था। जब वह फ्लाइट में सवार था तो एक गर्भवती महिला उसके पास आई और उसने सीट बदलने की मांग की। महिला ने कहा कि चूंकि वह गर्भवती है तो उसे भी बार-बार वाशरूम जाने की जरूरत पड़ती है। हालांकि व्यक्ति ने सीट बदलने से मना कर दिया। 
विज्ञापन


व्यक्ति का कहना है कि उसे भी मेडिकल दिक्कत है और उसने सीट के लिए अतिरिक्त भुगतान भी किया है। साथ ही अगर महिला को फ्लाइट में सफर करना था तो उसे पहले ही बाथरूम के पास वाली सीट बुक करनी चाहिए थी। साथ ही उसने दावा कियाा कि गर्भवती महिला की हालत इतनी खराब नहीं थी कि उसे लगा हो कि सीट बदलनी चाहिए। पोस्ट करने वाले व्यक्ति का कहना है कि जब गर्भवती महिला उससे सीट के लिए बहस कर रही थी तो फ्लाइट अटेंडेंट ने भी उसकी कोई मदद नहीं की। व्यक्ति ने सोशल मीडिया पोस्ट में पूछा क्या वह गलत है? 
विज्ञापन
विज्ञापन


AITA for not giving up my airline seat to a pregnant woman?
byu/michaeldonelly inAITAH


सोशल मीडिया यूजर्स ने की तारीफ
इसके जवाब में कई सोशल मीडिया यूजर्स ने पोस्ट करने वाले व्यक्ति का समर्थन किया है। लोगों का कहना है कि अगर उसे मेडिकल समस्या है और उसने पहले से ही अतिरिक्त भुगतान करके सीट बुक की थी, इस वजह से अगर उसने सीट नहीं बदली तो वह गलत नहीं है। कुछ लोगों ने एयरलाइंस की भी आलोचना की अगर वह व्यक्ति सीट बदलता तो क्या एयरलाइंस उसके अतिरिक्त भुगतान को वापस करती, नहीं। इसलिए कई सोशल मीडिया यूजर्स ने पोस्ट करने वाले व्यक्ति का समर्थन किया है और कुछ ने उसके स्टैंड की तारीफ भी की है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed