फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   man has been convicted of killing a Sikh taxi driver in central England Britain

Britain: ब्रिटेन में सिख टैक्सी ड्राइवर की हत्या मामले में एक व्यक्ति दोषी, अगले महीने सुनाई जाएगी सजा

Sun, 25 Jun 2023 06:08 PM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 25 Jun 2023 06:08 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि आरोपी टोमाज और अनाख सिंह के बीच किराए को लेकर बहस हुई थी। और बहस इस हद तक बढ़ गई कि टोमाज मार्गोल ने अनाख सिंह पर जोरदार हमला कर दिया।

विज्ञापन
man has been convicted of killing a Sikh taxi driver in central England Britain
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिछले साल मध्य इंग्लैंड के वॉल्वरहैम्प्टन में एक ब्रिटिश सिख टैक्सी चालक अनाख सिंह सड़क पर गिरे मिले थे, जो काफी चोटिल थे और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। जांच हुई तो पता चला कि उनकी आरोपी टोमाज मार्गोल से किराए को लेकर बहस हुई थी जिसके बाद उसने अनाख सिंह पर हमला कर दिया था। वहीं अदालत ने इस मामले में टोमाज मार्गोल को दोषी ठहराया है और उसे अगले महीने अपराध के लिए सजा सुनाई जाएगी।

विज्ञापन


पुलिस बोली- हमारी संवेदनाएं अनाख सिंह के परिवार के साथ
वॉल्वरहैम्प्टन पुलिस सीआईडी के डिटेक्टिव इंस्पेक्टर (डीआई) मिशेल थर्गूड ने कहा कि यह हिंसा का एक संवेदनहीन और दुखद कृत्य था। अनाख सिंह कानून का पालन करने वाले अच्छे चरित्र वाले व्यक्ति थे जो बस अपना काम कर रहे थे। इस कठिन समय में हमारी संवेदनाएं अनाख सिंह के परिवार के साथ हैं। 
विज्ञापन


किराए को लेकर बहस हुई और कर दी हत्या
पुलिस ने बताया कि आरोपी टोमाज और अनाख सिंह के बीच किराए को लेकर बहस हुई थी। और बहस इस हद तक बढ़ गई कि टोमाज मार्गोल ने अनाख सिंह पर जोरदार हमला कर दिया। उसने अनाख का सिर फोड़ दिया, मुक्के मारे और लात मारी जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गए और सड़क पर गिर पड़े। सीसीटीवी जांच करने के बाद, अधिकारियों ने मार्गोल की पहचान की और उस दिन बाद में कुछ मील दूर एक पते पर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार बोला- इस घटना ने बदल दिया जीवन
अनाख सिंह के परिवारवालों ने उनको श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उनकी मृत्यु ने हमारा दिल तोड़ दिया है, यह हमारे लिए बहुत बड़ी क्षति है। इस घटना ने हमारे जीवन को हमेशा के लिए बदल दिया है। हम उन्हें बहुत याद करते हैं। हम उन सभी को भी धन्यवाद देना चाहते हैं जिन्होंने इस कठिन समय में हमारा समर्थन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed