फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   man cut apples in air by sword in China make Guinness World Records

हैरतगंज वर्ल्ड रिकॉर्ड : पलक झपकते ही मार्शल आर्टिस्ट ने हवा में काटे सेब, रीयल फ्रूट निंजा का देखें वीडियो

Thu, 17 Feb 2022 11:14 AM IST
रोमा रागिनी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: रोमा रागिनी Updated Thu, 17 Feb 2022 11:14 AM IST
सार

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है। वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया है। एक आदमी ने तलवार से हवा में कुछ सेकेंड में कई सेब पलक झपकते काट डाले। 

विज्ञापन
man cut apples in air by sword in China make Guinness World Records
हवा में सेब काटने का वर्ल्ड रिकॉर्ड - फोटो : Social Media

विस्तार

आपने फ्रूट निंजा गेम बचपन में जरुर खेला होगा। खेला नहीं होगा तो नाम जरूर सुना होगा। जिसमें हवा में कई सारे फल होते हैं और गेम खेलने वाले को उसे फटाफट काटना होता है। ठीक इसी तरह चीन के एक मार्शल आर्टिस्ट ने वास्तव में चंद सेंकेंड में हवा में कई सेब काटे। जिसे देखकर सब हैरान रह गए। 
विज्ञापन


मोयिन जिओंग्लुओ उर्फ लियांग झी ने हवा में कम समय में सबसे अधिक सेब काटने का रिकॉर्ड बनाया है। इस मार्शल आर्टिस्ट ने 11.13 सेकेंड में 5 सेब काटे। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने अपने वीडियो पोस्ट में मोयिन के बारे में भी बताया है। मोयिन टिकटॉक की तरह चीन के एक सोशल वेबसाइट पर बहुत प्रसिद्ध हैं। इस बेवसाइट पर उनके मिलियन फॉलोअर्स हैं। जिओंग्लुओ बचपन से ही तलवार के साथ चाइनीज मार्शियल आर्ट का अभ्यास करते आए हैं। 
विज्ञापन


वीडियो में देखा जा सकता है कि मोयिन जिओंग्लुओ के सामने एक टेबल रखा है। जिसपर पांच सेब रखे हैं। एक-एक करके वे सेब उठाकर हवा में उछालते हैं और तलवार से उसे हवा में उसके टुकड़े करते हैं। चीन के इस मार्शल आर्टिस्ट के वीडियो लोग काफी पसंद कर रहे हैं। उसपर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। उनमें से कुछ ने इसे फ्रूट निंजा वीडियो गेम से तुलना की। एक ने लिखा कि 'रीयल लाइफ में फ्रूट निंजा'।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Guinness World Records (@guinnessworldrecords)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed