फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   man climbs onto wings of plane which was waiting for clearance, passengers panicked

नाइजीरिया: टेकऑफ कर रहे विमान के पंखे पर चढ़ा व्यक्ति, केबिन में घुसने की कर रहा था कोशिश

Sun, 21 Jul 2019 09:35 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 21 Jul 2019 09:35 AM IST
विज्ञापन
man climbs onto wings of plane which was waiting for clearance, passengers panicked
विमान के पंखे पर चढ़ा अज्ञात व्यक्ति - फोटो : Twitter

अबुजा नाइजीरिया के लागोस शहर के हवाई अड्डे पर एक व्यक्ति टेकऑफ करने वाले विमान के पंखे पर चढ़ गया। अधिकारियों ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इस दौरान विमान में मौजूद यात्री घबरा गए।

विज्ञापन


नाइजीरिया की समाचार एजेंसी के अनुसार शुक्रवार को मुर्तला मुहम्मद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर खड़ा अजमान एयर फ्लाइट का एक विमान जब उड़ान भरने (टेकऑफ) के लिए क्लीयरेंस मिलने का इंतजार कर रहा था, उसी बीच एक व्यक्ति पंखे पर चढ़ता हुआ नजर आया।
विज्ञापन


एक बयान में अजमान एयर ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति को जब पायलट ने रनवे पर विमान की तरफ आते हुए देखा तो उसने पहले इंजन को कम किया। जब उसने देखा कि व्यक्ति रुक नहीं रहा है तो पायलट ने इंजन बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एयरलाइन ने कहा कि इसके बाद व्यक्ति ने छलांग लगाई और विमान के पंखे पर चढ़ गया और केबिन के अंदर घुसने की कोशिश करने लगा। पायलट ने इस घटना की सूचना तुरंत रेडिया पर दी। विमान के अंदर मौजूद एक यात्री ने घटना का वीडियो बना लिया।
 


वीडियो में दिख रहा है कि व्यक्ति विमान के पंखे पर चल रहा है। घबराए लोगों ने सुरक्षा संबंधी शंकाओं के कारण चालक दल से निकासी दरवाजा खोलने को कहा। व्यक्ति को बाद में नाइजीरिया के हवाई अड्डे के अधिकारियों ने हिरासत मे ले लिया जहां उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed