{"_id":"5d523bd58ebc3e6cfe43cb6c","slug":"maleeha-lodhi-accused-of-corruption-person-said-you-do-not-deserve-to-represent-us","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप चोर हैं...यूएन में पाक अधिकारी मलीहा लोधी पर भड़का पाकिस्तानी, वीडियो देखें","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
आप चोर हैं...यूएन में पाक अधिकारी मलीहा लोधी पर भड़का पाकिस्तानी, वीडियो देखें
Tue, 13 Aug 2019 02:50 PM IST
Sneha Baluni
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sneha Baluni
Updated Tue, 13 Aug 2019 02:50 PM IST
विज्ञापन
मलीहा लोधी (फाइल फोटो)
संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की स्थायी प्रतिनिधि मलीहा लोधी को उस समय शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा, जब एक हमवतन ने उन्हें चोर कह दिया। खुद को घिरता देख मलीहा ने कार्यक्रम को बीच में ही छोड़ना बेहतर समझा।
विज्ञापन
दरअसल, पाकिस्तानी मूल के व्यक्ति ने उनपर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा, 'तुम एक चोर हो और तुम्हें पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करने का अधिकार नहीं है।' वीडियो में लोधी पाकिस्तानी नागरिक के सवालों के जवाब देने से बचते हुए दिखाई दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Pakistan’s permanent representative to the United Nations Maleeha Lodhi countered with: "What are you doing for us...in the last 20 years what have you done?" pic.twitter.com/kq1PhkfZgX
— Naila Inayat नायला इनायत (@nailainayat) August 12, 2019
राजनयिक जहां मीडिया को संबोधित कर रही हैं वहीं एक शख्स गुस्से में खड़े होकर कहता है कि क्या उनके पास उसके सवालों का जवाब देने के लिए एक मिनट का समय भी नहीं है। इसके बाद वह बिना उनके जवाब का इंतजार किए कहता है, 'आप पिछले 15-20 सालों से क्या कर रही हैं। आप हमारा प्रतिनिधित्व नहीं कर रही हैं।'
राजनयिक ने कहा कि वह उसके सवालों का जवाब नहीं देंगी। जैसे ही लोधी निकलने लगीं शख्स ने उनसे दूसरा सवाल करते हुए कहा, 'आप लोग हमारा पैसा चुरा रहे हो। आप लोग चोर हो और आप हमारा प्रतिनिधित्व करने के लायक नहीं हैं।' शख्स ने लोधी का पीछा करने की कोशिश की। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे शांत करवाने की कोशिश की।
जैसे ही लोधी कार्यक्रम से निकलीं शख्स ने कहा, 'आपको शर्म आनी चाहिए। इतने सालों से आप हमारा पैसा खा रहे हैं।' ट्विटर पर लोगों ने भी इस मौके को न गंवाते हुए राजनयिक से सवाल करते हुए कहा, 'वह अमेरिका में बहुत रह चुकी हैं। उन्हें अमेरिका से वापस पाकिस्तान भेज दीजिए।' लोधी अमेरिका में पाकिस्तान की राजदूत भी रह चुकी हैं।
वहीं कुछ लोगों ने उन्हें करताओं के पैसों का दुरुपयोग करने और वापस पाकिस्तान जाने को कहा। ट्विटर पर एक शख्स ने सवाल पूछने वाले को सलाम करते हुए कहा, 'सलाम है भाई जिसने सवाल किया। शाबाश।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'वह शख्स बिलकुल सही है। उन्होंने पिछले 15 सालों से यूएन में हमारे लिए कुछ नहीं किया है। वह वहां क्या कर रही हैं?'