फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Maldives police says terrorist act on Mohamed Nasheed attack, Australia will help in investigation

मालदीव: मोहम्मद नाशीद पर हमले को पुलिस ने बताया आतंकी कृत्य, ऑस्ट्रेलिया करेगा जांच में मदद

Sat, 08 May 2021 03:43 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, माले
एजेंसी, माले Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 08 May 2021 03:43 AM IST
सार

  • मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मुहम्मद सोलिह ने टेलीविजन संबोधन में कहा कि नाशीद पर हमला देश के लोकतंत्र और अर्थव्यवस्था पर हमला है
  • ऑस्ट्रेलियाई फेडरल पुलिस के जांचकर्ता शनिवार को मालदीव पहुंचेंगे और जांच में मदद करेंगे

विज्ञापन
Maldives police says terrorist act on Mohamed  Nasheed attack, Australia will help in investigation
मोहम्मद नाशीद - फोटो : facebook.com/PresidentNasheed

विस्तार

मालदीव पुलिस ने विस्फोट में पूर्व राष्ट्रपति मुहम्मद नाशीद के घायल होने की घटना को आतंकी कृत्य करार दिया है। हालांकि अभी तक किसी संदिग्ध की पहचान नहीं हो पाई है। जबकि ऑस्ट्रेलिया की पुलिस ने कहा कि वह नाशीद पर हमले की जांच में मदद करने को तैयार है। नाशीद बृहस्पतिवार रात घर के बाहर हुए विस्फोट में घायल हो गए थे। उनका राजधानी माले के अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्हें खतरे से बाहर बताया गया है।

विज्ञापन


मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मुहम्मद सोलिह ने टेलीविजन संबोधन में कहा कि नाशीद पर हमला देश के लोकतंत्र और अर्थव्यवस्था पर हमला है। उन्होंने यह भी बताया कि ऑस्ट्रेलियाई फेडरल पुलिस के जांचकर्ता शनिवार को मालदीव पहुंचेंगे और जांच में मदद करेंगे। हालांकि धमाके की अभी तक किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है। गृहमंत्री इमरान अब्दुल्ला ने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति नाशीद खतरे से बाहर हैं। उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि 53 वर्षीय नाशीद 2019 में संसद में स्पीकर चुने गए। वह 2008 में लोकतांत्रिक तरीके से निर्वाचित होने वाले मालदीव के पहले राष्ट्रपति बने थे, लेकिन बाद में जन विरोध के चलते उन्हें 2012 में इस्तीफा देना पड़ा था। नाशीद 2019 में संसद के स्पीकर चुने गए। वह सुन्नी बहुल राष्ट्र में धार्मिक कट्टरपंथ का मुखरता से विरोध करते रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed