फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Maldives govt will scuttle illegal efforts to impeach President Muizzu says minister Shaheem Ali Saeed

Maldives: चीन समर्थक राष्ट्रपति मुइज्जू पर महाभियोग चलाने की तैयारी, मालदीव के मंत्री ने विपक्ष पर साधा निशाना

Mon, 19 Feb 2024 05:28 PM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, माले
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, माले Published by: गुलाम अहमद Updated Mon, 19 Feb 2024 05:28 PM IST
सार

मुइज्जू सरकार के वरिष्ठ मंत्री सईद ने जोर देकर कहा है कि विपक्ष अपने इस मकसद में कभी कामयाब नहीं होगा। वे राष्ट्रपति पर महाभियोग नहीं चला सकते हैं। उनके इस कदम से कुछ हासिल होने वाला नहीं है।

विज्ञापन
Maldives govt will scuttle illegal efforts to impeach President Muizzu says minister Shaheem Ali Saeed
Mohamed Muizzu - फोटो : Social Media

विस्तार

मालदीव में विपक्षी दल चीन समर्थक राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने पर विचार कर रहे हैं। इसको लेकर देश के इस्लामिक मामलों के मंत्री मोहम्मद शहीम अली सईद ने कहा कि उनकी सरकार विपक्ष को ऐसा करने की इजाजत नहीं देगी। सईद ने विपक्ष पर चुनी हुई सरकार को अवैध रूप से गिराने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


मुइज्जू और सईद ने रविवार को आबादी के लिहाज से मालदीव के दूसरे सबसे बड़े शहरी क्षेत्र अड्डू का दौरा किया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस दौरान सईद ने आरोप लगाया कि मुइज्जू सरकार को देश के भीतर और बाहर से चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार के खिलाफ लगातार गलत सूचनाएं और बेबुनियाद अफवाहें फैलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को जवाबदेह ठहराना विपक्ष की जिम्मेदारी है। लेकिन लोगों द्वारा चुनी गई सरकार के लिए बाधाएं पैदा करना और उसे गिराने की कोशिश करना अनुचित है। विपक्ष के ऐसे प्रयासों से देश के लोगों को ही नुकसान उठाना पड़ता है।
विज्ञापन


विपक्ष ने विरोध को खेल में बदल दिया...
मुइज्जू सरकार के वरिष्ठ मंत्री ने कहा कि विपक्ष ने विरोध को एक खेल में बदल दिया है। चिंता की बात यह है कि अब वे उस स्तर पर पहुंच गए हैं कि देश के लोगों द्वारा चुने गए राष्ट्रपति पर महाभियोग चलाने पर चर्चा कर रहे हैं। सईद ने जोर देकर कहा है कि विपक्ष अपने इस मकसद में कभी कामयाब नहीं होगा। वे राष्ट्रपति पर महाभियोग नहीं चला सकते हैं। उनके इस कदम से कुछ हासिल होने वाला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रपति मुइज्जू को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत
बता दें, विपक्षी दल मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी (एमडीपी) पिछले महीने राष्ट्रपति मुइज्जू पर महाभियोग चलाने के लिए संसद में प्रस्ताव पेश करने की कोशिश की थी। लेकिन इस महीने की शुरुआत में राष्ट्रपति मुइज्जू को राहत देते हुए मालदीव के सुप्रीम कोर्ट ने संसद के स्थायी आदेशों में हालिया संशोधन को निलंबित करने का आदेश था। इन संशोधनों से विपक्षी सांसदों के लिए राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति पर महाभियोग चलाना आसान हो गया था।


मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू भारत विरोधी टिप्पणी को लेकर अपने देश के भीतर आलोचनाओं का सामने कर रहे हैं। विपक्षी दल उनके भारत विरोधी रुख के खिलाफ हैं। जनवरी में भारत को 'सबसे पुराना सहयोगी' बताते हुए एमडीपी और अन्य विपक्षी दलों ने मुइज्जू सरकार के भारत विरोधी रुख पर चिंता जाहिर की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed