फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Maldives:'black magic' on President Muizzu, climate minister arrested in case

Maldives: राष्ट्रपति मुइज्जू पर काला जादू करने की साजिश! मालदीव की पर्यावरण मंत्री को किया गया गिरफ्तार

Thu, 27 Jun 2024 06:43 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Thu, 27 Jun 2024 06:43 PM IST
सार

Maldives: मालदीव में पुलिस ने देश की पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन और ऊर्जा राज्य मंत्री, फातिमाथ शमनाज अली सलीम को राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू पर काला जादू करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस दो अन्य लोगों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
Maldives:'black magic' on President Muizzu, climate minister arrested in case
Mohamed Muizzu - फोटो : एएनआई

विस्तार

मालदीव की राजधानी माले में पुलिस ने राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू पर काला जादू करने के आरोप में पर्यावरण मंत्री के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक पर्यावरण मंत्री फातिमाथ राष्ट्रपति मुइज्जू पर काला जादू कर उन्हें अपने वश में करना चाहती थी। फिलहाल मामले में जांच पूरी होने तक सभी आरोपियों को एक हफ्ते की हिरासत में रखा गया है।
विज्ञापन


मंत्री के घर से काला जादू का मिला सामान
स्थानीय मीडिया के अनुसार ऐसी खबर आई हैं कि मंत्री शमनाज को राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू पर काला जादू करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, हालांकि इस मामले में पुलिस ने न तो इस रिपोर्ट की पुष्टि की और न ही इसका खंडन किया है। जबकि उनके घर से काले जादू से जुड़ा हुआ काफी सामान भी मिला है।
विज्ञापन


कौन हैं पर्यावरण मंत्री फातिमाथ?
पर्यावरण मंत्री फातिमाथ शमनाज अली सलीम राष्ट्रपति कार्यालय में काम करने वाले मंत्री एडम रामीज की पत्नी हैं। वो इससे पहले राष्ट्रपति मुइज्जू के साथ राजधानी माले की नगर परिषद की सदस्य रह चुकी हैं। तब मोहम्मद मुइज्जू राजधानी माले के मेयर थे। वहीं पिछले साल मुइज्जू के राष्ट्रपति बनने के बाद फातिमाथ ने भी परिषद से इस्तीफा दिया। इसके बाद वो राष्ट्रपति के आधिकारिक निवास मुलिआज की राज्य मंत्री बन गई। इसके बाद में उनका तबादला पर्यावरण मंत्रालय में किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


काले जादू पर मालदीव में क्या है सजा?
मुस्लिम बहुल देश मालदीव में काला जादू एक आपराधिक मामला नहीं है, हालांकि इस्लामिक कानून के अनुसार मामले में छह महीने की सजा हो सकती है। वहीं पूरे द्वीपसमूह में लोग पारंपरिक रीति-रिवाजों का बड़े स्तर पर पालन करते हैं। बता दें कि 2023 में राज्य के मनाधू में अप्रैल के महीने में कुछ पड़ोसियों ने एक बुजुर्ग महिला की हत्या इसलिए कर दी थी, क्योंकि उस पर काला जादू करने का आरोप लगा था। इस मामले में पुलिस की तरफ से कहा गया था कि उनको इस बात का कोई सबूत नहीं मिला था कि मृतक महिला जादू-टोना करने वाली थी।


पहले भी सामने आया था ऐसा मामला
वहीं इससे पहले साल 2012 में भी पुलिस ने विपक्षी राजनीतिक रैली पर कार्रवाई की थी, जब आयोजकों पर उनके कार्यालयों पर छापा मारने वाले अधिकारियों पर शापित मुर्गा फेंकने का आरोप लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed