फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Maldives bans Israel peoples entry over Gaza offensive Israel asks citizens to leave Maldives

Maldives-Israel: मालदीव ने दिखाई फलस्तीन के प्रति एकजुटता; मुइज्जू ने इस्राइली नागरिकों पर लगाया प्रतिबंध

Mon, 03 Jun 2024 02:46 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, माले
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, माले Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 03 Jun 2024 02:46 AM IST
सार

मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने विपक्ष और सरकार के सहयोगियों के दबाव के बाद इस्राइली नागरिकों पर प्रतिबंध लगाया है। इस्राइली हमले के दौरान गाजा में हजारों नागरिकों के मारे जाने के बाद विपक्ष और सहयोगियों ने इस्राइल के लोगों पर मालदीव में प्रतिबंध लगाने की मांग की थी। 
 

विज्ञापन
Maldives bans Israel peoples entry over Gaza offensive Israel asks citizens to leave Maldives
मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू - फोटो : एएनआई

विस्तार

मालदीव ने गाजा पर हमले के विरोध में इस्राइल के लोगों पर प्रतिबंध लगा दिया है। राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के कार्यालय ने शनिवार को यह जानकारी दी। कहा कि राष्ट्रपति मुइज्जू ने इस्राइली पासपोर्ट रखने वालों पर प्रतिबंध लगाने का संकल्प लिया है। हालांकि, राष्ट्रपति कार्यालय ने इस बारे में जानकारी नहीं दी कि यह नया कानून कब से लागू होगा। वहीं, राष्ट्रपति ने 'फलस्तीन के साथ एकजुटता में मालदीववासी' नामक अभियान की भी शुरुआत की, जिससे जरिये धन एकत्र करके फलस्तीनियों की मदद की जा सके। हालांकि, इस प्रतिबंध के बाद इस्राइल ने भी अपने नागरिकों के लिए मालदीव की यात्रा न करने की चेतावनी जारी कर दी है। 

विज्ञापन


राष्ट्रपति मोइज्जू ने यह कदम विपक्ष और सरकार के सहयोगियों के दबाव के बीच उठाया है। इस्राइली हमले के दौरान गाजा में हजारों नागरिकों के मारे जाने के बाद विपक्ष और सहयोगियों ने इस्राइल के लोगों पर मालदीव में प्रतिबंध लगाने की मांग की थी। 
विज्ञापन


इस्राइली नागरिकों को सलाह, मालदीव छोड़ने पर विचार करें
वहीं, इस्राइल के विदेश मंत्रालय ने अपने नागिरकों से मालदीव की यात्रा न करने का आग्रह किया है और मालदीव में रह रहे इस्राइली नागरिकों को देश छोड़ने की चेतावनी दी है। विदेश मंत्रालय ने कहा, मालदीव में रह रहे इस्राइली नागरिकों को देश छोड़ने पर विचार करने की सलाह दी जाती है, क्योंकि यदि वे किसी भी कारण संकट में पड़ गए तो हमारे लिए उनकी मदद करना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


2012 में मालदीव-इस्राइली संबंधों को सामान्य बनाने के प्रयास समाप्त हुए
जानकारी के अनुसार, मालदीव ने 1990 के दशक की शुरुआत में इस्राइली नागरिकों पर लगे पुराने प्रतिबंध को हटा दिया था। 2010 में राजनयिक संबंध भी बहाल कर दिए थे। हालांकि, 2012 में पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद के सत्ता से बेदखल होने के बाद संबंधों को सामान्य बनाने के प्रयास भी समाप्त हो गए थे। 


पर्यटन मालदीव की अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार
बता दें कि पर्यटन मालदीव की अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार है। गाजा युद्ध का असर मालदीव के पर्यटन पर भी पड़ा है। यदि इस साल के पहले चार महीनों के आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो पिछले साल की तुलना में इस्राइली पर्यटन में 88 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed