फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Make no mistake: A military solution is no solution, says UN chief on Indo-Pak tensions, News in Hindi

India-Pakistan Tension: 'गलती न करें, सैन्य समाधान कोई हल नहीं', यूएन प्रमुख ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की

Mon, 05 May 2025 09:22 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: पवन पांडेय Updated Mon, 05 May 2025 09:22 PM IST
सार

India-Pakistan Tension: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ता तनाव इन दिनों अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता का विषय बन गया है। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने दोनों पड़ोसी देशों के बीच बिगड़ते हालात पर गहरी चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान के रिश्ते कई सालों में अब सबसे ज्यादा तनावपूर्ण स्थिति में पहुंच गए हैं।

विज्ञापन
Make no mistake: A military solution is no solution, says UN chief on Indo-Pak tensions, News in Hindi
एंटोनियो गुटेरेस, यूएन महासचिव - फोटो : ANI

विस्तार

संयुक्त राष्ट्र (यूएन) महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के रिश्ते इन दिनों 'कई सालों में सबसे ज्यादा तनावपूर्ण हो गए हैं। गुटेरेस ने साफ कहा, यह देखकर मुझे दुख होता है कि भारत-पाकिस्तान के रिश्ते तनाव पर हैं। उन्होंने दो टूक कहा कि सैन्य समाधान कोई समाधान नहीं है और इस रास्ते पर जाना हालात को और बिगाड़ सकता है। बता दें कि, पहलगाम हमले को लेकर बढ़ते अंतरराष्ट्रीय दबाव और भारत के सख्त तेवर से सहमे पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) से आपातकालीन बैठक बुलाकर तनाव कम करने के प्रयास करने की गुहार लगाई थी।
विज्ञापन

 

यूएन महासचिव ने पहलगाम हमले की निंदा की
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए हमले पर भी यूएन प्रमुख ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, नागरिकों को निशाना बनाना पूरी तरह से अस्वीकार्य है और इसके जिम्मेदार लोगों को कानून के दायरे में लाकर सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अंतरराष्ट्रीय समुदाय को एकजुट रहना चाहिए, लेकिन इसके साथ-साथ नागरिकों की सुरक्षा और कानून का पालन सबसे जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन





यह भी पढ़ें - MHA: केंद्रीय गृह मंत्रालय का कई राज्यों को मॉक ड्रिल का निर्देश, छात्रों-नागरिकों को प्रशिक्षण देने को कहा

सैन्य समाधान कोई समाधान नहीं- यूएन प्रमुख
संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने दोनों देशों को चेतावनी दी कि अगर तनाव और बढ़ा तो इसका असर सिर्फ इन दो देशों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरे दक्षिण एशिया में अस्थिरता फैलेगी। उन्होंने कहा, 'कोई गलती न करें, सैन्य हल कोई हल नहीं है। युद्ध कभी भी किसी समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सकता।' यूएन महासचिव ने दोनों देशों से अधिकतम संयम बरतने और तनाव कम करने की अपील की। उन्होंने कहा, अब समय है कि दोनों पक्ष एक कदम पीछे हटें और हालात को और बिगड़ने से बचाएं।

यह भी पढ़ें - Pahalgam Attack: पाकिस्तान की कमर तोड़ने के लिए भारत ने की घेराबंदी, इटली और ADB से फंडिंग रोकने की मांग की

भारत-पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता के लिए यूएन तैयार
संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने यह भी पेशकश की कि यदि भारत और पाकिस्तान चाहें, तो यूएन दोनों के बीच बातचीत और तनाव कम करने में मदद करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा, संयुक्त राष्ट्र हर उस पहल का समर्थन करेगा जो तनाव कम करने और शांति बढ़ाने में सहायक हो। हम दोनों देशों के लिए अपने दरवाजे खुले रखते हैं। उन्होंने कहा कि दक्षिण एशिया में शांति केवल तब संभव है जब भारत और पाकिस्तान दोनों जिम्मेदारी से पेश आएं और अपने विवादों को बातचीत और कूटनीति के जरिये सुलझाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed