फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Mahinda Rajapaksa resigns, Ranil Wickremesinghe will be new Prime Minister of Sri Lanka

श्रीलंका : महिंदा राजपक्षे ने दिया इस्तीफा, विक्रमसिंघे होंगे नए प्रधानमंत्री

Sat, 15 Dec 2018 12:18 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Sat, 15 Dec 2018 12:18 PM IST
विज्ञापन
Mahinda Rajapaksa resigns, Ranil Wickremesinghe will be new Prime Minister of Sri Lanka

श्रीलंका के प्रधानमंत्री राजपक्षे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार राजपक्षे ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया है। विवादों में फंसे प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफे के बाद हाल ही में इस पद से बर्खास्त किए गए रानिल विक्रमसिंघे के रविवार को दोबारा प्रधामंत्री पद की शपथ लेने की उम्मीद है।

विज्ञापन


कोलंबो पेज की एक रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना बर्खास्त किए जा चुके प्रधानमंत्री विक्रमसिंघे को दोबारा इस पद पर नियुक्त करने के लिए कथिततौर पर तैयार हैं। राष्ट्रपति ने शुक्रवार को उनसे फोन पर बातचीत की थी। विक्रमसिंघे की यूनाइटेड नेशनल पार्टी (यूएनपी) ने कहा कि बातचीत के दौरान यह तय हुआ कि वह रविवार को सुबह 10 बजे प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। 
विज्ञापन


दरअसल राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने एक विवादास्पद कदम के तहत 26 अक्टूबर को रानिल विक्रमसिंघे को हटाकर राजपक्षे को प्रधानमंत्री बनाया था, जिसके बाद देश में संवैधानिक संकट उत्पन्न हो गया था । विक्रमसिंघे ने अपनी बर्खास्तगी को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


समाचार पत्र ने कहा कि नए मंत्रिमंडल को सोमवार को शपथ दिलाई जाएगी। इसमें श्रीलंका फ्रीडम पार्टी के छह सांसदों सहित कुल 30 सदस्य होंगे। राजपक्षे के बेटे नमाल राजपक्षे ने ट्वीट किया, ‘‘देश में स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए पूर्व राष्ट्रपति राजपक्षे ने कल राष्ट्र को संबोधित करने के बाद प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है।’’ 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed