फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Mahatma Gandhi statue vandalised in New York US Indian Consulate expresses anger news and updates

अमेरिका: न्यूयॉर्क में तोड़ी गई महात्मा गांधी की कांस्य की प्रतिमा, भारतीय वाणिज्य दूतावास ने विदेश मंत्रालय के सामने उठाया मुद्दा

Sat, 05 Feb 2022 09:45 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sat, 05 Feb 2022 09:45 PM IST
सार

इस घटना को लेकर भारतीय कॉन्स्युलेट की तरफ से नाराजगी जाहिर की गई है। वहीं, भारतीय-अमेरिकी समुदाय ने भी घटना पर निराशा जताई।

विज्ञापन
Mahatma Gandhi statue vandalised in New York US Indian Consulate expresses anger news and updates
न्यूयॉर्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा के साथ हुई तोड़फोड़। - फोटो : Social Media

विस्तार

अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित मैनहैटन में महात्मा गांधी की कांस्य की प्रतिमा के साथ शनिवार को शरारती तत्वों ने तोड़फोड़ कर दी। इस घटना को लेकर भारतीय वाणिज्यिक की तरफ से नाराजगी जाहिर की गई है। वहीं, भारतीय-अमेरिकी समुदाय ने भी घटना पर निराशा जताई।
विज्ञापन


न्यूयॉर्क में भारत के वाणिज्य दूतावास ने कहा कि यह घटना शनिवार तड़के की है जब कुछ अज्ञात लोगों ने प्रतिमा के साथ तोड़फोड़ की। बयान में कहा गया, ‘वाणिज्य दूतावास प्रतिमा के साथ तोड़फोड़ की इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करता है।" फिलहाल इस मामले को स्थानीय अधिकारियों के सामने उठाया गया है।
विज्ञापन


दूतावास के मुताबिक, ‘‘अमेरिका के विदेश विभाग के सामने तत्काल जांच के लिए भी इस मामले को उठाया गया है। अफसरों से इस घृणित कृत्य के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की अपील की गई है।’’ गांधी मेमोरियल इंटरनेशनल फाउंडेशन ने आठ फुट ऊंची यह प्रतिमा दान दी है और गांधी की 117वीं जयंती के अवसर पर दो अक्टूबर 1986 को इसे स्थापित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रतिमा को 2001 में हटा दिया गया और 2002 में पुन: स्थापित किया गया था। पिछले साल भी कुछ अज्ञात बदमाशों ने इसी तरह अमेरिका के कैलिफोर्निया में गांधी की एक अन्य प्रतिमा से तोड़फोड़ कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed