{"_id":"63b9fc082476d116b2317044","slug":"maharashtra-police-sub-inspector-dies-after-falling-from-running-train-in-thane","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: चलती ट्रेन से गिरकर पुलिस अधिकारी की मौत, ठाणे जीआरपी ने बताया कैसे हुआ हादसा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: चलती ट्रेन से गिरकर पुलिस अधिकारी की मौत, ठाणे जीआरपी ने बताया कैसे हुआ हादसा
Sun, 08 Jan 2023 04:41 AM IST
गुलाम अहमद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
Published by: गुलाम अहमद
Updated Sun, 08 Jan 2023 04:41 AM IST
सार
Maharashtra Police Death: ठाणे जीआरपी के मुताबिक, पुलिस अधिकारी ने कलवा रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश की। इस दौरान वह गिर गए और उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
train demo
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में शनिवार को चलती ट्रेन से गिरकर एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर की मौत हो गई। यह हादसा ठाणे के कलवा स्टेशन के पास हुआ। मृतक सब-इंस्पेक्टर की पहचान मनोज भोसले के रूप में हुई और वह पवई पुलिस थाने में तैनात थे।
विज्ञापन
ठाणे जीआरपी के मुताबिक, पुलिस अधिकारी ने कलवा रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश की। इस दौरान वह गिर गए और उनकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ठाणे रेलवे पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है और घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन