फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Magnitude 5.8 intensity earthquake strikes 35 km East of Pokhara in Nepal

नेपाल में 5.8 की तीव्रता का भूकंप, दो दर्जन घर क्षतिग्रस्त

Wed, 19 May 2021 07:03 AM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Amit Mandal Updated Wed, 19 May 2021 07:03 AM IST
विज्ञापन
Magnitude 5.8 intensity earthquake strikes 35 km East of Pokhara in Nepal
भूकंप - फोटो : पीटीआई

नेपाल के पोखारा में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.8 मापी गई है। फिलहाल जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। इसके अलावा  यूएसजीएस के मुताबिक, दक्षिणी पूर्व प्रशांत क्षेत्र में भी 6.7 तीव्रता के भूकंप के झटके आए। 

विज्ञापन


नेपाल के मध्य लामजंग जिले में बुधवार को 5.8 की तीव्रता का भूकंप आया जिसमें कम से कम छह लोग घायल हो गए और दो दर्जन घर क्षतिग्रस्त हो गए। तड़के 5:42 बजे आए इस भूकंप का केंद्र लामजंग जिले के मार्शयांगडी ग्रामीण नगरपालिका में स्थित रहा। इसके बाद 8:16 और 8:26 बजे भी 4.0 और 5.3 की तीव्रता के दो झटके दर्ज किए गए। 
विज्ञापन


द काठमांडू पोस्ट ने राष्ट्रीय भूकंप निगरानी और अनुसंधान केंद्र के हवाले से बताया कि बुधवार का भूकंप 2015 के गोरखा भूकंप के बाद का झटका था। जिले में पहला भूकंप आने के बाद सुबह 10 बजे तक करीब 20 छोटे भूकंप के झटके महसूस किए गए। ये झटके मनांग, कास्की और गोरखा में भी महसूस किए गए। जिला पुलिस कार्यालय के इंस्पेक्टर जगदीश रेगमी के मुताबिक भूकंप में छह लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक घर की दीवार गिरने से तीन लोग घायल हो गए, जबकि अन्य तीन भागते समय घायल हो गए। सभी घायलों को लामजंग के नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है। द हिमालयन टाइम्स ने बताया कि एक महिला आधी दबी हुई मिली, क्योंकि उसका घर ढह गया था। भूकंप आने पर वह सो रही थी। स्थानीय लोगों ने उसे बचाया और अस्पताल पहुंचाया। 


लोगों में पुलिस की उदासीनता से गुस्सा
द हिमालयन टाइम्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि घटना के बाद लोगों ने पुलिस की उदासीनता पर गुस्सा जताया है। बताया गया कि पुलिस ने उनके साथ बचाव के लिए कोई खास कार्रवाई नहीं की। लोग झटकों के कारण घरों से बाहर आ गए और उनके मुंह पर मास्क भी नहीं देखे गए, जबकि देश कोरोना की बड़ी चपेट में है। 




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed