फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Madheshi leader, Rajendra mahato Constitution made on the basis of racial nationalism

संविधान नस्लीय राष्ट्रवाद के आधार पर बनाया गया: राजेन्द्र महतो

Fri, 29 May 2020 07:27 AM IST
संजीव कुमार झा अमर उजाला नेटवर्क, काठमांडू
अमर उजाला नेटवर्क, काठमांडू Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 29 May 2020 07:27 AM IST
विज्ञापन
Madheshi leader, Rajendra mahato Constitution made on the basis of racial nationalism
मधेशी नेता राजेन्द्र महतो - फोटो : kathmandu post

मधेशी नेता राजेन्द्र महतो ने नेपाल के संविधान के नस्लीय राष्ट्रवाद के आधार पर बनाए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि इसी कारण देश के सभी लोगों ने अभी तक इसे आत्मसात नही किया है। अमर उजाला से बात करते हुए पूर्व राष्ट्रीय जनता पार्टी अध्यक्ष मंडल के सदस्य महतो ने कहा कि संविधान संशोधन एक राष्ट्रीय सवाल है, अत: इसके संशोधन में जनता की सहमति अनिवार्य रूप से होनी चाहिए। उन्होने कहा कि नक्शा छापना ही केवल राष्ट्रीय सवाल नहीं है, बल्कि जनता को उनके अधिकार की जानकारी होना भी राष्ट्रीय सवाल है।  

विज्ञापन


नस्लीय राष्ट्रवाद के आधार पर बना नया संविधान देश के सभी व्यक्तियों द्वारा स्वीकार नहीं किया गया है। उन्होने आगे कहा कि इस समय संविधान संशोधन का सवाल उठा है। जिस संविधान में सभी लोगों, वर्ग, जाति, समुदाय क्षेत्र की भावनाओं को ही शामिल न किया गया हो, ऐसे संविधान संशोधन का सवाल ही नहीं उठता है।
विज्ञापन


महतो ने कहा कि सिर्फ कागज पर नक्शा छापने से ही राष्ट्रीयता नहीं होती है। आखिर सवाल यह है कि 50-60 वर्ष पहले नेपाल के नक्शे में शामिल रहे  कालापानी, लिपुलेक आदि को नेपाल के नक्शे में से किसने हटाया, ऐसा राष्ट्रघाती काम किसने किया? जनता के सामने सबसे बड़ा प्रश्न यही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महतो ने अन्य  राष्ट्रीय दलों की ओर इशारा करते हुए कहा कि मधेशवादी पार्टी, नेता के ऊपर प्रश्न उठाने से पहले खुद पर प्रश्न उठाना सीखो। यदि संविधान संशोधन किया जाता है, तो मधेशी आदिवासी जनजाति दलित सभी की भावनाओं को समेटते हुए संविधान संशोधन किया जाना चाहिए। महतो ने आगे कहा कि संविधान संशोधन से सीमा संबंधी समस्या का समाधान नहीं मिलेगा, सरकार को ही कोई कूटनीतिक पहल करनी होगी। इसके लिए वार्ता के माध्यम से विचार-विमर्श करने के लिए दोनों देशों को अपने-अपने प्रमाण को सामने रखकर समस्या का समाधान करना चाहिए।

 इसके लिए सबसे पहले दोनों देशों के बीच वार्ता के लिए सहज वातावरण बनाया जाना आवश्यक है। महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को संसद में ‘भारत का कोरोना’ और ‘सिंह मेव जयते’ जैसे प्रतिक्रिया नहीं देनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि नेपाल और भारत जैसा संबंध विश्व के किसी भी राष्ट्र के बीच नहीं है। यह संबंध राजनीतिक नहीं है, यह जनस्तर का संबंध है।


यह सांस्कृतिक संबंध है। यह पूर्व काल से चला आ रहा संबंध है। महतो ने कहा कि हम लोग (मधेशी दल और नेता) संविधान संशोधन की प्रस्ताव पैकेज में लाने के लिए सरकार से आग्रह कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed