फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Madagascar President Andry Rajoelina thanks PM Modi, and Rajnath Singh for support during floods

मेडागास्कर के राष्ट्रपति ने बाढ़ के दौरान सहायता के लिए पीएम मोदी और राजनाथ सिंह का जताया धन्यवाद

Wed, 05 Feb 2020 04:48 PM IST
अनवर अंसारी एएनआई, अंटानानारिवो
एएनआई, अंटानानारिवो Published by: अनवर अंसारी Updated Wed, 05 Feb 2020 04:48 PM IST
विज्ञापन
Madagascar President Andry Rajoelina thanks PM Modi, and Rajnath Singh for support during floods
मेडागास्कर के राष्ट्रपति एंड्री राजोलीना - फोटो : Twitter

मेडागास्कर के राष्ट्रपति एंड्री राजोलीना ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को हाल के दिनों में भारी बाढ़ और भूस्खलन के दौरान मालागासी लोगों के साथ खड़े होने के लिए धन्यवाद दिया। पूर्वी अफ्रीकी देश मेडागास्कर में हाल ही में आई बाढ़ और भूस्खलन से 30 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी और हजारों लोगों को विस्थापित होने पर मजबूर होना पड़ा। 

विज्ञापन


विज्ञापन


राजोलीना ने ट्वीट कर धन्यवाद जताते हुए लिखा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का मेडागास्कर में आई बाढ़ के समय मालागासी लोगों के साथ खड़े होने के लिए धन्यवाद।' पिछले सप्ताह मूसलाधार बारिश और बाढ़ की तबाही झेल रहे मेडागास्कर में भारतीय नौसेना ने ऑपरेशन वनीला के तहत नौसेना के समुद्री जहाज एरावत को राहत सामग्री लेकर मेडागास्कर ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत सरकार द्वारा भेजी गए राहत सामग्री में चावल, दाल, चाय, खाना पकाने का तेल, आटा, झटपट तैयार होने वाला खाना, चॉकलेट, दूध पाउडर, पनीर, बिस्कुट, जैम, कपड़े, तिरपाल, टेंट, बेड-स्प्रेड, कंबल, जूते, आवश्यक उपभोक्ता सामान, फ्लैश लाइट शामिल थें। उपरोक्त के अलावा, इसमें उन बीमारियों का इलाज करने वाली दवाएं भी शामिल हैं जो बाढ़ के बाद हो सकती हैं। दवाओं की एक बड़ी संख्या रोगियों की आवश्यकता पूरी करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed