फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Macron visits Greenland to show European support for strategic Arctic island coveted by Trump News In Hindi

Macron In Greenland: 'ग्रीनलैंड को बेचा या छीना नहीं जा सकता', ट्रंप की मंशा पर फ्रांस के राष्ट्रपति की दो टूक

Mon, 16 Jun 2025 08:14 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नूक (ग्रीनलैंड)
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नूक (ग्रीनलैंड) Published by: शुभम कुमार Updated Mon, 16 Jun 2025 08:14 AM IST
सार

जी7 देशों के शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए कनाडा जा रहे फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों रविवार को ग्रीनलैंड की राजधानी नूक पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ग्रीनलैंड को लेकर ट्रंप की मंशा पर सख्त संदेश दिया। मैक्रों ने कहा कि ग्रीनलैंड बिकाऊ नहीं है और कोई भी इसपर जबरदस्ती कब्जा नहीं कर सकता।

विज्ञापन
Macron visits Greenland to show European support for strategic Arctic island coveted by Trump News In Hindi
इमैनुएल मैक्रों, फ्रांस के राष्ट्रपति - फोटो : ANI

विस्तार

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों जी7 देशों के शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए कनाडा जाने से पहले ग्रीनलैंड की राजधानी नूक पहुंचे। जहां उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा ग्रीनलैंड पर नियंत्रण करने की इच्छा पर दो टूक जवाब दिया। राष्ट्रपति मैक्रों ने जोर देते हुए कहा कि ग्रीनलैंड को ना ही बेचा जा सकता है और न ही छीना जा सकता है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सीधी बात ये है कि फ्रांस और यूरोपीय संघ के सभी लोग मानते हैं कि ग्रीनलैंड बिकाऊ नहीं है और इसे कोई जबरन नहीं ले सकता। मैक्रों के इस बयान को स्थानीय लोगों ने तालियों से स्वागत किया। बता दें कि जी7 देशों के शिखर सम्मेलन में भाग लेने से पहले ग्रीनलैंड की राजधानी नूक पहुंचे मैक्रों का डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन और ग्रीनलैंड के प्रधानमंत्री जेन्स-फ्रेडरिक नीलसन ने जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Greenland: यूरोप के शासन वाले ग्रीनलैंड को क्यों खरीदना चाहते हैं ट्रंप, चीन से मुकाबले में कितना अहम? जानें
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्रांस और यूरोप के ग्रीनलैंड के साथ होने पर जोर

राष्ट्रपति मैक्रों ने आगे कहा कि ग्रीनलैंड की स्थिति यूरोप के लिए एक चेतावनी है। मैं साफ-साफ कहना चाहता हूं कि आप अकेले नहीं हैं। फ्रांस और यूरोप आपके साथ हैं। इसके साथ ही जब मैक्रों से पूछा गया कि अगर राष्ट्रपति ट्रंप ग्रीनलैंड पर सैन्य कब्जा करने की कोशिश करें तो क्या फ्रांस मदद करेगा? 

तो इस बात के जवाब में मैक्रों ने इस सवाल से बचते हुए कहा कि मैं सार्वजनिक रूप से इस तरह के काल्पनिक सवालों पर टिप्पणी नहीं करूंगा, क्योंकि मैं नहीं मानता कि हमारा मित्र और सहयोगी अमेरिका किसी दूसरे सहयोगी के खिलाफ आक्रामक कदम उठाएगा। देखा जाए तो इस बयान के जरिए मैक्रों ने अमेरिका को स्पष्ट संकेत दिया है कि यूरोप ग्रीनलैंड को लेकर किसी भी दबाव या दखलअंदाजी को स्वीकार नहीं करेगा।

यूरोप में मैक्रों की भूमिका
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने हाल के महीनों में यूरोपीय संघ में फ्रांस की भूमिका को मजबूत करने की कोशिशें तेज कर दी हैं। उन्होंने खुद को यूरोप के नेता के तौर पर पेश किया है, खासकर ऐसे समय में जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यूक्रेन को दिए जा रहे समर्थन पर सवाल उठा रहे हैं। मैक्रों ने हाल ही में पेरिस में एक सम्मेलन बुलाया जिसमें कई यूरोपीय देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने हिस्सा लिया। इस बैठक में यूक्रेन संकट और यूरोप की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।

मैक्रों का ग्रीनलैंड को लेकर संकेत
ग्रीनलैंड की यात्रा के दौरान रविवार को मैक्रों से डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन और ग्रीनलैंड के प्रधानमंत्री जेन्स-फ्रेडरिक नीलसन ने एक डेनिश हेलिकॉप्टर कैरियर पर मुलाकात की। यह बैठक इस बात का संकेत थी कि फ्रांस आर्कटिक क्षेत्र की सुरक्षा को लेकर गंभीर है। इसके बाद तीनों नेता तेजी से पिघल रहे एक ग्लेशियर पर भी गए। वहां उन्होंने जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को देखा और साथ ही आर्थिक विकास, कम-कार्बन ऊर्जा और महत्वपूर्ण खनिज संसाधनों पर चर्चा की।

 

ये भी पढ़ें:- Iran Crisis: 'तीन रातों से सो नहीं पाए', ईरान में बढ़ते हमलों के बीच भारतीय छात्रों ने घर वापसी की लगाई गुहार

ट्रंप और ग्रीनलैंड का बढ़ता विवाद
गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ग्रीनलैंड पर निगाहें कोई नई बात नहीं है। जहां पिछले हफ्ते भी अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने संकेत दिया कि पेंटागन ने जरूरत पड़ने पर ग्रीनलैंड और पनामा पर बलपूर्वक नियंत्रण पाने की योजनाएं बनाई हैं। हालांकि, जब उनसे कांग्रेस की सुनवाई में इस पर सवाल किए गए तो उन्होंने स्पष्ट जवाब देने से इनकार कर दिया। वहीं ट्रंप पहले भी कह चुके हैं कि वह ग्रीनलैंड को अमेरिका की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण मानते हैं और इसे सैन्य बल से लेने की संभावना को खारिज नहीं करेंगे। यह बयान कई विवादों को जन्म दे चुका है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed