{"_id":"69ceaa0f03f7fb30300c2e2a","slug":"macron-responds-to-trump-wife-comments-iran-conflict-nato-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Emmanuel Macron On Trump: पत्नी का मजाक उड़ाने पर बिफरे इमैनुएल मैक्रों, ट्रंप को पढ़ाया 'शालीनता का पाठ'","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Emmanuel Macron On Trump: पत्नी का मजाक उड़ाने पर बिफरे इमैनुएल मैक्रों, ट्रंप को पढ़ाया 'शालीनता का पाठ'
Thu, 02 Apr 2026 11:14 PM IST
राकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राकेश कुमार
Updated Thu, 02 Apr 2026 11:14 PM IST
सार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की पत्नी ब्रिगिट मैक्रों को लेकर एक बेहद निजी और मजाकिया टिप्पणी की थी। इस पर मैक्रों ने पलटवार करते हुए इसे गरिमाहीन-स्तरहीन बयान बताया है। इसके साथ ही दोनों नेताओं के बीच ईरान संकट और नाटो की भूमिका को लेकर भी भारी कूटनीतिक तनाव देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
इमैनुएल मैक्रों और डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका और फ्रांस के बीच चल रही जुबानी जंग अब बेहद तीखी हो गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से उनकी पत्नी को लेकर की गई एक आपत्तिजनक टिप्पणी पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने पलटवार किया है। मैक्रों ने कहा है कि ट्रंप की यह टिप्पणी न तो शालीन है और न ही किसी देश के प्रमुख के स्तर की है।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मैक्रों और उनकी पत्नी ब्रिगिट मैक्रों को लेकर कुछ निजी टिप्पणियां कर दीं। ट्रंप ने कथित तौर पर पिछले साल वियतनाम में हुई एक घटना का मजाक उड़ाया, जिसका एक वीडियो काफी वायरल हुआ था। ट्रंप ने कहा कि मैक्रों अपनी पत्नी से 'पिटने' के बाद अभी तक उबर रहे हैं, उनकी पत्नी उनके साथ बहुत बुरा बर्ताव करती हैं।
मैक्रों ने दिया कड़ा जवाब
दक्षिण कोरिया के दौरे पर गए इमैनुएल मैक्रों से जब पत्रकारों ने ट्रंप के इस बयान पर सवाल पूछा, तो उन्होंने जवाब दिया। मैक्रों ने कहा कि यह टिप्पणी न तो शालीन है और न ही उस स्तर की है जिसकी उम्मीद किसी राष्ट्राध्यक्ष से की जाती है।
विज्ञापन
मैक्रों ने तंज कसते हुए कहा कि हमें गंभीर होना चाहिए। यह नहीं होना चाहिए कि हम आज कुछ कहें और अगले ही दिन उसके उलट बात करने लगें। दुनिया में जब इतने गंभीर संकट चल रहे हों, तब ऐसे बचकाने बयानों की कोई जगह नहीं होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: Raghav Chadha: गाज गिरने के बाद राघव चड्ढा का रिएक्शन, पोस्ट किया बुरी नजर न लगने वाली इमोजी के साथ Video
ईरान संकट और नाटो पर भी तकरार
यह तकरार सिर्फ व्यक्तिगत बयानों तक ही सीमित नहीं है। इसके पीछे असल वजह पश्चिम एशिया में ईरान के साथ चल रहा तनाव है। ट्रंप ने नाटो देशों पर निशाना साधते हुए उन्हें 'कागजी शेर' बताया था। इस पर मैक्रों ने कहा कि फ्रांस पश्चिम एशिया में शांति चाहता है। उन्होंने चेतावनी दी कि इस तरह के तनावपूर्ण समय में सहयोगियों की प्रतिबद्धता पर सार्वजनिक रूप से संदेह पैदा करना खतरनाक है और इससे गठबंधन कमजोर होते हैं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन