फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Macron, Merz, and Starmer spoke this afternoon with US President Donald Trump- peace in Ukraine

NATO: यूक्रेन शांति के प्रयास तेज, अमेरिकी राष्ट्रपति संग यूरोपीय नेताओं ने की चर्चा; लेकिन ट्रंप ने चौंकाया

Thu, 11 Dec 2025 01:12 AM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: पवन पांडेय Updated Thu, 11 Dec 2025 01:12 AM IST
सार

Ukraine Peace Plan: दुनिया के बड़े देश यूक्रेन में चल रहे युद्ध को खत्म कर शांति बहाल करने के लिए तेजी से और साथ मिलकर काम कर रहे हैं। फ्रांस के एक अधिकारी के अनुसार, फ्रांसीसी राष्ट्रपति, जर्मनी के चांसलर और ब्रिटिश पीएम ने इस मुद्दे पर अमेरिकी राष्ट्रपति से फोन पर बातचीत की है।

विज्ञापन
Macron, Merz, and Starmer spoke this afternoon with US President Donald Trump- peace in Ukraine
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI

विस्तार

यूक्रेन में शांति को लेकर दुनिया के बड़े नेता एकजुट हुए हैं। इस कड़ी में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज, ब्रिटेन कीएर स्टार्मर ने फोन पर अहम बातचीत की है। फ्रांस के एक अधिकारी ने बताया कि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज, और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीएर स्टार्मर ने आज अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बातचीत की। यह बातचीत यूक्रेन में शांति प्रयासों को लेकर हुई, जिसे इस समय बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - F-35: PAK के इस करीबी देश को मिलेंगे अमेरिकी F-35 लड़ाकू विमान, रूसी S-400 खरीदने पर हुआ था परियोजना से बाहर
विज्ञापन


मध्यस्थता प्रक्रिया की ताजा स्थिति पर हुई चर्चा
अधिकारी के अनुसार, चारों नेताओं ने अमेरिका की अगुवाई में चल रही मध्यस्थता प्रक्रिया की ताजा स्थिति पर चर्चा की। उन्होंने यूक्रेन में मजबूत और लंबे समय तक टिकने वाली शांति स्थापित करने के लिए जारी कोशिशों का स्वागत किया। सभी नेताओं ने कहा कि हिंसा और जान-माल के नुकसान को रोकना अभी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। इस बातचीत में यह भी माना गया कि आने वाले कुछ दिन बेहद महत्वपूर्ण हैं, इसलिए बातचीत और सभी तरह के कूटनीतिक प्रयास लगातार जारी रहेंगे। सभी नेताओं ने मिलकर कहा कि यह समय यूक्रेन, उसके लोगों और पूरे यूरो-एटलांटिक क्षेत्र की सामूहिक सुरक्षा के लिए निर्णायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप के बयान से यूरोप बेचैन
वहीं इसके बाद ट्रंप का एक इंटरव्यू आया जिसने माहौल बदल दिया। उन्होंने यूरोप की आव्रजन नीति और यूक्रेन युद्ध से निपटने के तौर-तरीकों की जमकर आलोचना की। ट्रंप ने यूरोप को कमजोर, गिरता हुआ और नेतृत्व को कुछ बहुत बेवकूफ लोग कहा। उन्होंने यह भी दावा किया कि यूक्रेन पर रूस का ऊपरी हाथ है और राष्ट्रपति जेलेंस्की को युद्ध के बावजूद चुनाव करवाने चाहिए। उनका तर्क था कि चुनाव न होने से लोकतंत्र कमजोर हो रहा है। हालांकि यूक्रेन ने 2022 में रूसी हमले के बाद मार्शल लॉ लागू होने के चलते चुनाव स्थगित कर दिए थे।


नाटो पर भी ट्रंप का करारा तंज
ट्रंप ने नाटो देशों पर भी कटाक्ष किया। पुरानी बैठक का जिक्र करते हुए कहा, 'नाटो मुझे डैडी कहकर बुलाता है… वे बातें बहुत करते हैं, काम कम करते हैं।' उनका आरोप है कि यूरोपीय देश रक्षा में पर्याप्त निवेश नहीं कर रहे, जबकि युद्ध लंबा खिंचता जा रहा है।

यह भी पढ़ें - Building collapse: मोरक्को के एक शहर में दो इमारतें गिरीं, 19 की मौत; दरारों की अनदेखी बन गई मौत की वजह

यूक्रेन में चुनाव और अमेरिकी प्रस्ताव
ट्रंप चाहते हैं कि जेलेंस्की अमेरिकी प्रस्ताव को गंभीरता से लें और जल्द चुनाव करवाएं। उन्होंने कहा, 'बहुत लोग मर रहे हैं, अब फैसले का समय है।' अमेरिकी अधिकारी हाल ही में मॉस्को गए थे और यूक्रेनी प्रतिनिधियों से भी बातचीत जारी है, लेकिन अभी तक कोई बड़ा समझौता नहीं हुआ है। जेलेंस्की ने मंगलवार को जवाब दिया कि वे चुनाव कराने को तैयार हैं, बस सुरक्षा की गारंटी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका को यूक्रेन की संशोधित प्रतिक्रिया जल्द भेजी जाएगी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed