फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US ambassador to Ankara says Trump is moving closer to resolving Turkiye's F-35 ban

F-35: PAK के इस करीबी देश को मिलेंगे अमेरिकी F-35 लड़ाकू विमान, रूसी S-400 खरीदने पर हुआ था परियोजना से बाहर

Wed, 10 Dec 2025 03:23 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्तांबुल।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्तांबुल। Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 10 Dec 2025 03:23 PM IST
सार

F-35: अमेरिकी राजदूत टॉम बैरक ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके तुर्किये के समकक्ष रेसेच तैयप एर्दोआन के सकारात्मक संबंधों ने एफ-35 विमान परियोजना को लेकर दोनों देशों के बीच बातचीत का नया माहौल बनाया है। तुर्किये अपनी वायुसेना मजबूत करने के लिए एफ-35 को शामिल करना चाहता है। 
 

विज्ञापन
US ambassador to Ankara says Trump is moving closer to resolving Turkiye's F-35 ban
एफ-35 लड़ाकू विमान - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

अंकारा में अमेरिका के राजदूत ने बुधवार को कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके तुर्किये के समकक्ष रेसेप तैयप एर्दोआन के बीच करीबी संबंधों ने दोनों देशों को उस मुद्द को सुलझाने के करीब ला दिया है, जिसकी वजह से तुर्किये को एफ-35 लड़ाकू विमान परियोजना से बाहर कर दिया गया था। 
विज्ञापन


राजदूत टॉम बैरक ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, राष्ट्रपति ट्रंप और उनके समकक्ष एर्दोआन के बीच सकारात्मक संबंधों ने सहयोग का एक नया माहौल बनाया है, जिसकी वजह से हमें इस मुद्दे पर लगभग एक दशक में सबसे अच्छी बातचीत करने का मौका मिला है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता ने महिला पत्रकार को किया भद्दा इशारा, सोशल मीडिया पर हो रही थू-थू
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप के पहले कार्यकाल के दौरान अमेरिका ने नाटो सहयोगी तुर्किये को अगली पीढ़ी के लड़ाकू विमान परियोजना से हटा दिया था, क्योंकि तुर्किये ने रूस से एक वायु रक्षा प्रणाली खरीदी थी। अमेरिकी अधिकारियों को चिंता थी कि तुर्किये द्वारा रूसी एस-400 मिसाइल प्रणाली का इस्तेमाल करने से एफ-35 की क्षमताओं से जुड़ा डाटा रूस के हाथ लग सकता है।
Trending Videos

US ambassador to Ankara says Trump is moving closer to resolving Turkiye's F-35 ban
एफ-35 फाइटर जेट। - फोटो : अमर उजाला
ट्रंप के पहले कार्यकाल में काटसा के तहत लगे थे प्रतिबंध
अंकारा लंबे समय से इस परियोजना में फिर से शामिल होने की कोशिश करता रहा है। एर्दोआन ने कहा कि परियोजना से बाहर किए जाने से पहले तुर्किये ने 1.4 अरब डॉलर निवेश किए थे। इसके अगले साल अमेरिका ने तुर्किये पर काटसा के तहत प्रतिबंध भी लगा दिए थे।

बैरक सीरिया ट्रंप के विशेष दूत भी हैं। उन्होंने कहा कि तुर्किये की एफ-35 कार्यक्रम में फिर शामिल होने की इच्छा है और रूसी एस-400 प्रणाली रखने को लेकर भी बातचीत जारी है। उन्होंने कहा कि ट्रंप और एर्दोआन के सकारात्मक संबंधों ने सहयोग का नया माहौल बनाया है, जिससे लगभग एक दशक में सबसे सकारात्मक बातचीत हुई है।

उन्होंने कहा, हमारी उम्मीद है कि आने वाले महीनों में ये बातचीत ऐसा समाधान निकालेगी जो अमेरिका और तुर्किये दोनों की सुरक्षा जरूरतों को पूरा करे।

एफ-35 विमान न मिलने के कारण तुर्किये अपनी वायुसेना को मजबूत करने के लिए अन्य विकल्पों पर भी विचार कर रहा है, जिसमें यूरोफाइटर टाइफून और अमेरिकी एफ-16 शामिल हैं। तुर्किये अपना खुद का पांचवीं पीढ़ी का कान लड़ाकू विमान भी विकसित कर रहा है, जिसके 2028 तक सेवा में शामिल होने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें: चीन की चाल: नेपाल को खोखला कर रहा ड्रैगन? पोखरा एयरपोर्ट घोटाले में रंगे मिले 'अपनों' के हाथ; जांच शुरू

सितंबर में व्हाइट हाउस में एर्दोआन से मुलाकात के दौरान ट्रंप ने संकेत दिया था कि अमेरिका जल्द ही तुर्किये को एफ-35 की बिक्री पर लगा प्रतिबंध हटा सकता है। अपने पहले कार्यकाल में ट्रंप ने एर्दोआन के साथ  'बहुत अच्छे संबंध' होने की बात कही थी।

ओबामा और बाइडन प्रशासन ने एर्दोआन से दूरी बनाकर रखी थी। अमेरिकी अधिकारियों ने तुर्किये के मानवाधिकार उल्लंघन के इतिहास और रूस के साथ उसके करीबी संबंधों को लेकर चिंताएं जताई थीं। तुर्किये और इस्राइल के बीच तनाव ने भी अमेरिका-तुर्किये संबंधों रिश्तों को कई बार मुश्किल बनाया। इस्राइल, अमेरिका का एक और अहम सहयोगी है।

ट्रंप, यूक्रेन और गाजा में युद्धों का समाधान खोजने के अपने प्रयासों में एर्दोआन को एक अहम मध्यस्थ के रूप में देखते हैं। अमेरिका और यूरोपीय देशों ने भी सीरिया की नई अंतरिम सरकार को लेकर एर्दोआन की पहल का समर्थन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed