{"_id":"676a461e89dc5e1f56019a09","slug":"luigi-mangione-pleads-not-guilty-to-charges-of-murder-in-shooting-of-united-healthcare-ceo-in-usa-new-york-2024-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Luigi Mangione: यूनाइटेड हेल्थकेयर के सीईओ की हत्या के आरोपी ने खुद को बताया निर्दोष, लोग बता रहे रॉबिनहुड","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Luigi Mangione: यूनाइटेड हेल्थकेयर के सीईओ की हत्या के आरोपी ने खुद को बताया निर्दोष, लोग बता रहे रॉबिनहुड
Tue, 24 Dec 2024 11:02 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: नितिन गौतम
Updated Tue, 24 Dec 2024 11:02 AM IST
सार
मैंगियोन की वकील करेन फ्राइडमैन ने उसके मुवक्किल के खिलाफ चल रहे मुकदमे की निष्पक्षता पर सवाल उठाए हैं। वकील ने बीते हफ्ते मामले की सुनवाई के दौरान कई वकीलों के साथ मेयर एरिक एडम्स की मौजूदगी से भी नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन
आरोपी लुइजी मैंगियोन
- फोटो : एएनआई
विस्तार
अमेरिका की स्वास्थ्य बीमा कंपनी यूनाइटेड हेल्थकेयर के सीईओ की हत्या के आरोपी लुइजी मैंगियोन को सोमवार को न्यूयॉर्क की अदालत में पेश किया गया। जहां लुइजी मैंगियोन ने खुद को निर्दोष बताया। मैंगियोन पर हत्या, आतंकवाद समेत कुल 11 आरोप लगे हैं। मैंगियोन पर ये आरोप मैनहट्टन डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी कार्यालय द्वारा लगाए गए हैं।
मैंगियोन के वकील ने जताई चिंता
मैंगियोन की वकील करेन फ्राइडमैन ने उसके मुवक्किल के खिलाफ चल रहे मुकदमे की निष्पक्षता पर सवाल उठाए हैं। वकील ने बीते हफ्ते मामले की सुनवाई के दौरान कई वकीलों के साथ मेयर एरिक एडम्स की मौजूदगी से भी नाराजगी जाहिर की। वकील ने कहा कि 'वह (मैंगियोन) एक युवा है, लेकिन उसे दो न्यायाधिकार क्षेत्रों के बीच पीसा जा रहा है और उसका तमाशा बनाया जा रहा है।' इस पर न्यायाधीश ने आश्वासन दिया कि मैंगियोन मामले में निष्पक्ष सुनवाई होगी और जूरी का चयन सावधानी से किया जाएगा। अब मैंगियोन मामले की सुनवाई 21 फरवरी को की जाएगी।
पिछली सुनवाई के दौरान न्यूयॉर्क के मैनहट्टन के डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी एलविन ब्राग ने कहा कि यह डरावनी, सुनियोजित हत्या थी। उन्होंने कहा कि यह हत्या शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके में हुई, इससे स्थानीय लोगों, पर्यटकों, व्यापारियों की सुरक्षा के लिए भी खतरा पैदा हुआ है। यही वजह है कि आरोपी के खिलाफ आतंकवाद के भी आरोप लगाए गए हैं। 26 वर्षीय आरोपी मैंगियोन को अगर हत्या का दोषी पाया जाता है तो उसे उम्रकैद की सजा हो सकती है।
विज्ञापन
यूनाइटेड हेल्थकेयर के सीईओ की हत्या का है आरोप
बीती 4 दिसंबर को न्यूयॉर्क के मिडटाउन मेन होटल के बाहर यूनाइटेड हेल्थकेयर के सीईओ ब्रायन थॉम्पसन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यूनाइटेड हेल्थकेयर, अमेरिका की सबसे बड़ी हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी है। हत्या के पांच दिन बाद आरोपी लुइजी मैंगियोन को गिरफ्तार किया गया था। अमेरिका में हेल्थ इंश्योरेंस कंपनियों के खिलाफ लोगों में गुस्सा है। आरोप है कि ये कंपनियां लोगों को इंश्योरेंस क्लेम देने में आनाकानी करती हैं। यही वजह है कि मैंगियोन को आम लोगों का समर्थन मिल रहा है और लोग उसकी तुलना रॉबिनहुड से कर रहे हैं।