फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Love People Of India and China Want To Do Everything To Keep Peace said Donald Trump

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप बोले- भारत-चीन के बीच शांति के लिए हरसंभव कदम उठाना चाहता हूं 

Fri, 17 Jul 2020 10:44 AM IST
Rohit Ojha वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंग्टन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंग्टन Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 17 Jul 2020 10:44 AM IST
विज्ञापन
Love People Of India and China Want To Do Everything To Keep Peace said Donald Trump
डोनाल्ड ट्रंप और नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह भारत और चीन के लोगों के लिए शांति बनाए रखने के वास्ते हरसंभव कदम उठाना चाहते हैं। पिछले कई हफ्तों में ट्रंप प्रशासन चीन के खिलाफ भारत के समर्थन में आगे आया है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कायले मैकनेनी ने गुरुवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘उन्होंने (ट्रंप) कहा कि मैं भारत के लोगों को प्यार करता हूं और मैं चीन के लोगों को भी प्यार करता हूं और मैं उन लोगों के लिए शांति बनाए रखने के वास्ते हरसंभव कदम उठाना चाहता हूं।’
विज्ञापन


वह ट्रंप के भारत के लिए संदेश पर एक सवाल का जवाब दे रही थीं। भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर हाल ही में गतिरोध पैदा हुआ था। इससे एक दिन पहले व्हाइट हाउस के आर्थिक सलाहकार लैरी कुडलॉ ने भारत को बड़ा सहयोगी बताते हुए कहा था कि राष्ट्रपति ट्रंप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बहुत अच्छे मित्र हैं। विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने बुधवार को कहा कि भारत, अमेरिका का बड़ा साझेदार रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘वे (भारत) हमारे महत्वपूर्ण साझेदार हैं। मेरे भारत के विदेश मंत्री से बहुत अच्छे संबंध हैं। हम अक्सर व्यापक मुद्दों पर बातचीत करते हैं। हमने उनके चीन के साथ सीमा पर हुए गतिरोध पर भी बात की। हमने वहां चीन के दूरसंचार बुनियादी ढांचे से पैदा हो रहे खतरे के बारे में बात की।’ यूरोप में यात्रा करते हुए अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट ओ’ब्रायन ने पत्रकारों से कहा कि चीन, भारत के साथ बहुत आक्रामक रहा है। ओ’ब्रायन ने कहा कि भारत एक लोकतंत्र है और अमेरिका का अच्छा मित्र है। प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच शानदार रिश्ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमारे भारत के साथ मजबूत संबंध

उन्होंने कहा, ‘यहां तक कि कोविड-19 संकट से पहले राष्ट्रपति के साथ जो मैंने आखिरी विदेश यात्रा की थी वह भारत की थी और वहां भारतीय लोगों ने हमारा शानदार स्वागत किया था। उनमें और हमारे में काफी कुछ समानताएं हैं, हम अंग्रेजी बोलते हैं, हम लोकतंत्र हैं। हमारे भारत के साथ मजबूत संबंध हैं।’ व्हाइट हाउस के बयान का स्वागत करते हुए ट्रंप विक्ट्री इंडियन अमेरिकन फाइनेंस कमिटी के सह-अध्यक्ष अल मैसन ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति के विपरीत ट्रंप भारत के समर्थन में खुले तौर पर आ गए हैं। 


मैसन ने एक बयान में कहा, ‘ज्यादातर भारतीय-अमेरिकियों ने देखा है कि पहले जो भी राष्ट्रपति रहा चाहे वह डेमोक्रेट हो या रिपब्लिकन जैसे कि क्लिंटन या बुश या ओबामा, ये सभी चीन के नाराज होने के डर से खुले तौर पर भारत का पक्ष लेने से डरते रहे।’ उन्होंने कहा, ‘केवल राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत में हुई नमस्ते ट्रंप रैली में एक अरब से अधिक भारतीयों से यह कहने का साहस दिखाया कि मैं भारत को प्यार करता हूं, अमेरिका भारत का सम्मान करता है और अमेरिका भारत के साथ खड़ा है।’
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed