{"_id":"602c1b1d01392f50f8052dcf","slug":"lot-of-people-gathered-on-us-and-maxico-border-in-asylum-hope","type":"story","status":"publish","title_hn":"शरण की उम्मीद में अमेरिका व मेक्सिको सीमा पर हजारों जुटे, बाइडन प्रशासन पर पड़ सकता है दबाव","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
शरण की उम्मीद में अमेरिका व मेक्सिको सीमा पर हजारों जुटे, बाइडन प्रशासन पर पड़ सकता है दबाव
Wed, 17 Feb 2021 12:51 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, टिजूआना।
एजेंसी, टिजूआना।
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 17 Feb 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
USA- Mexico border
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में शरण लेने की उम्मीद में हजारों लोग अमेरिका-मैक्सिको सीमा पर पहुंच गए हैं। इससे बाइडन प्रशासन पर भारी दबाव पड़ सकता है। ये लोग यहां शरण के लिए इसलिए पहुंच रहे हैं क्योंकि उन्हें नए राष्ट्रपति जो बाइडन के पद संभालने के बाद देश में प्रवेश आसान होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
63 वर्षीय इजाबेल ओसोरियो ने कहा कि ऐसा लगता है कि नए राष्ट्रपति प्रवासियों की मदद करना चाहते हैं। वे होंडुरास से हफ्ते भर का सफर बस से तय करके उत्तर मैक्सिको पहुंचे हैं और अमेरिका जाने से पहले टिजुआना में एक सस्ते होटल में ठहरेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, वे कह रहे हैं कि मदद करेंगे लेकिन मुझे नहीं पता कि यह कितना सच है। ओसोरियो उन हजारों लोगों में शामिल हैं जो इस उम्मीद के साथ अमेरिका-मैक्सिको सीमा पर पहुंचे हैं कि शरण के लिए गुहार लगाएंगे और अमेरिका जा पाएंगे क्योंकि अब राष्ट्रपति के पद पर डोनाल्ड ट्रंप नहीं हैं।
विज्ञापन
लेकिन इस संबंध में पड़ रहे दबाव को देखते हुए व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने हाल ही में कहा था कि अभी इसका समय नहीं आया है और कई लोगों को वापस कर दिया जाएगा। विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने भी छह फरवरी को इसी तरह की टिप्पणी की थी।
खुली नहीं हैं सीमाएं : ब्लिंकेन
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने होंडुरास, अल साल्वाडोर और ग्वाटेमाला के साथ ट्रंप के कार्यकाल में हुए समझौतों को खत्म करने का ऐलान किया था। लेकिन शरण पाने वालों की बढ़ती संख्या को देखते हुए उन्होंने कहा, स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि, इन कार्रवाइयों का मतलब यह नहीं है कि अमेरिका की सीमा खुल गई हैं।