फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Los Angeles wildfire spreads to California, Over 1,200 people evacuated

US Forest Fire: अभी भी दहक रही लॉस एंजिल्स के जंगल की आग, कैलिफोर्निया से 12 हजार से ज्यादा लोग निकाले गए

Mon, 17 Jun 2024 09:01 AM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Mon, 17 Jun 2024 09:01 AM IST
सार

US Forest Fire: लॉस एंजिल्स के जंगल में लगी आग अब कैलिफोर्निया तक फैल चुकी है। जिसके कारण लॉस एंजिल्स से करीब 1,200 से अधिक लोगों को निकाला गया है। कैलिफोर्निया के गोर्मन में इंटरस्टेट 5 फ्रीवे के पास 3,600 एकड़ से अधिक इलाके को आग ने अपनी चपेट में ले लिया है।

विज्ञापन
Los Angeles wildfire spreads to California, Over 1,200 people evacuated
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अमेरिका के लॉस एंजिल्स के जंगलों में लगी आग बुझने का नाम नहीं ले रही है। जंगल में लगी आग अब कैलिफोर्निया तक फैल गई है। इसकी वजह से 12 हजार से लोगों आग से बचाव के क्रम में उनके घरों से निकाल कर सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया। बता दें कि अमेरिका के लॉस एंजिल्स में इन दिनों प्रचंड गर्मी पड़ रही है। और लॉस एंजिल्स काउंटी में पिछले कई दिनों से भीषण आग लगी है।
विज्ञापन


पोस्ट फायर से भीषण तबाही
कैलिफोर्निया के वानिकी और अग्नि सुरक्षा विभाग ने इस आग को पोस्ट फायर नाम दिया है। जिसने लॉस एंजिल्स से लगभग 62 मील उत्तर-पश्चिम में गोर्मन में इंटरस्टेट 5 फ्रीवे के पास 3,600 एकड़ से अधिक क्षेत्र को जला दिया। वहीं लॉस एंजिल्स प्रशासन ने आग के कारण शहर के एक अंतर्राज्यीय राजमार्ग को बंद कर दिया है।
विज्ञापन


हंगरी वैली और पिरामिड झील को किया गया बंद
लॉस एंजिल्स काउंटी फायर डिपार्टमेंट ने रात 8 बजे जारी अपडेट में बताया कि कैलिफोर्निया स्टेट पार्क सर्विसेज ने गोर्मन में हंगरी वैली मनोरंजन क्षेत्र से 1,200 लोगों को निकाला और आग के खतरे को ध्यान रखते हुए हंगरी वैली और पिरामिड झील दोनों को बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग को फैलने से रोकने के बचाव जारी
मामले में अग्निशमन विभाग ने बताया कि हमारे कर्मचारी आग को फैलने से रोक रहे हैं। फिलहाल आग दक्षिण-पूर्व में पिरामिड झील की ओर बढ़ रही थी। वहीं हमारे विमान भी धुएं के कारण दृश्यता कम होने के बावजूद भी अग्नि रेखा बना रहे हैं। जिससे आग को और आगे फैलने से रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed