फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Lord rami ranger slam bbc over new series on pm modi gujarat riot accused been biased

UK: गुजरात दंगों को लेकर ब्रिटिश चैनल की प्रोपगैंडा सीरीज पर भड़के ब्रिटिश MP, बताया भारतीय लोकतंत्र का अपमान

Thu, 19 Jan 2023 08:21 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 19 Jan 2023 08:21 AM IST
सार

BBC Series on PM Modi: ब्रिटिश सांसद ने बीबीसी को घेरते हुए कहा कि आपने लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित भारत के प्रधानमंत्री, भारतीय पुलिस और भारतीय न्यायपालिका की भी बेइज्जती की है। 

विज्ञापन
Lord rami ranger slam bbc over new series on pm modi gujarat riot accused been biased
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : PTI

विस्तार

ब्रिटेन के हाउस ऑफ लॉर्ड के सदस्य लॉर्ड रामी रेंजर ने बुधवार को अपने ट्वीट में बीबीसी को निशाने पर लिया। दरअसल बीबीसी ने अपनी नई सीरीज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। जिसके बाद ब्रिटिश सांसद लॉर्ड रामी रेंजर ने बीबीसी पर पक्षपातपूर्ण रिपोर्टिंग करने का आरोप लगाया और भारत के करोड़ों लोगों की भावनाओं को आहत करने के लिए बीबीसी की आलोचना भी की। लॉर्ड रामी रेंजर ने अपने ट्वीट में लिखा कि "बीबीसी न्यूज, आपने भारत के करोड़ों लोगों की भावनाओं को आहत किया है और लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित भारत के प्रधानमंत्री, भारतीय पुलिस और भारतीय न्यायपालिका की भी बेइज्जती की है। हम दंगों और लोगों की मौत की निंदा करते हैं लेकिन हम आपकी पक्षपातपूर्ण रिपोर्टिंग की भी निंदा करते हैं।"

विज्ञापन


बता दें कि ब्रिटिश ब्रॉडकास्टर बीबीसी ने India: The Modi Question शीर्षक से दो पार्ट में एक नई सीरीज बनाई है। इस सीरीज में पीएम मोदी और भारत के मुस्लिमों के बीच तनाव की बात कही गई है। साथ ही गुजरात दंगों में पीएम मोदी की कथित भूमिका और दंगों में हजारों लोगों के मारे जाने को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बीबीसी की सीरीज में मोदी सरकार के देश की मुस्लिम जनसंख्या के प्रति रवैये, कथित विवादित नीतियां, कश्मीर के विशेष दर्जे को खत्म करने के फैसले और नागरिकता कानून को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि देश में मुस्लिमों पर हिंदुओं द्वारा हमले किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


अपनी इस रिपोर्ट को लेकर बीबीसी भारतीय मूल के लोगों के निशाने पर आ गया है। बीबीसी की नई सीरीज को लेकर लोगों का कहना है कि बीबीसी को 1943 के बंगाल अकाल पर भी सीरीज बनानी चाहिए। जिसमें 30 लाख से ज्यादा लोगों की भुखमरी और बीमारी के कारण मौत हो गई थी। एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि बीबीसी को यूकेः द चर्चिल क्वेश्चन शीर्षक से भी सीरीज बनानी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विंस्टन चर्चिल ने वर्ल्ड वॉर के दौरान भारत से अनाज वेस्टर्न फ्रंट पर तैनात सैनिकों के लिए भेज दिया था। जिसके चलते भारत में अकाल के हालात बन गए थे और भुखमरी के चलते लाखों लोगों की मौत हुई थी। एक अन्य ट्विटर यूजर ने बीबीसी को ब्रिटेन की परेशानियों पर फोकस करने की सलाह दी। उल्लेखनीय है कि भारत हाल ही में ब्रिटेन को पछाड़कर दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed