फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Lord hanuman 90 foot tall statue in us texas third tallest know all about it

US: टेक्सास में स्थापित की गई भगवान हनुमान की 90 फुट ऊंची प्रतिमा, जानिए क्यों है ये खास

Tue, 20 Aug 2024 12:42 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ह्यूस्टन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ह्यूस्टन Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 20 Aug 2024 12:42 PM IST
सार

अमेरिका के टेक्सास प्रांत के ह्यूस्टन में रविवार को भगवान हनुमान की 90 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया गया। भगवान हनुमान की इस प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा भी की गई। यह अमेरिका की तीसरी सबसे ऊंची प्रतिमा बताई जा रही है।  

विज्ञापन
Lord hanuman 90 foot tall statue in us texas third tallest know all about it
भगवान हनुमान की 90 फुट ऊंची प्रतिमा - फोटो : एक्स/तरुण कुमार

विस्तार

अमेरिका के टेक्सास प्रांत के ह्यूस्टन में रविवार को भगवान हनुमान की 90 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया गया। भगवान हनुमान की इस प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा भी की गई। यह अमेरिका की तीसरी सबसे ऊंची प्रतिमा बताई जा रही है। भगवान राम और माता सीता को फिर से मिलाने में भगवान हनुमान की भूमिका को देखते हुए इस प्रतिमा को 'स्टैच्यू ऑफ यूनियन' का नाम दिया गया है। 
विज्ञापन


टेक्सास के हिंदू मंदिर में स्थापित की गई है प्रतिमा
टेक्सास के शुगर लैंड इलाके में स्थित मंदिर श्री अष्टलक्ष्मी मंदिर के परिसर में इस प्रतिमा को स्थापित किया गया है। भगवान हनुमान की प्रतिमा को बनवाने और इसे मंदिर में स्थापित करने के पीछे चिन्नाजीयार स्वामी जी की दूरदृष्टि रही। स्टैच्यू ऑफ यूनियन की वेबसाइट के अनुसार, यह प्रतिमा अमेरिका की तीसरी सबसे ऊंची प्रतिमा है। भगवान हनुमान की शीर्ष 10 सबसे ऊंची प्रतिमाओं में से भी टेक्सास की प्रतिमा को एक बताया जा रहा है।
विज्ञापन

 

हेलीकॉप्टर से की गई पुष्प वर्षा
प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान हेलीकॉप्टर से भगवान की प्रतिमा पर पुष्पवर्षा की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में हिंदू समुदाय के लोग मौजूद रहे। वेबसाइट के अनुसार, स्टैच्यू ऑफ यूनियन को आध्यात्म का केंद्र बनाने की कोशिश है, जहां मन को शांति और आत्माओं को निर्वाण की राह पर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिले। अमेरिका की हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन ने एक बयान में कहा कि 'भगवान हनुमान, भगवान राम की सेवा के दौरान कई अतुल्यनीय क्षमताओं का प्रदर्शन करते हैं, जिनमें गति, शक्ति, साहस और बुद्धिमानी आदि शामिल हैं। दोनों के बीच की दोस्ती बहुत गहरी है और भगवान हनुमान, भगवान राम के प्रति गहरा समर्पण रखते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed