फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   London mayor said, Indians preference like China prefer

लंदन के मेयर ने कहा, चीन की तरह भारतीयों को मिले वरीयता

Sun, 19 May 2019 06:21 AM IST
गौरव द्विवेदी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव द्विवेदी Updated Sun, 19 May 2019 06:21 AM IST
विज्ञापन
London mayor said, Indians preference like China prefer
सादिक खान (फाइल फोटो)

लंदन के मेयर सादिक खान ने ब्रिटेन की राजधानी में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) बढ़ाने के लिए भारतीय कंपनियों और छात्रों को चीन के समान वरीयता मानदंड की पैरवी की है। पाक मूल के सादिक ने ब्रिटिश सरकार की आव्रजन नीतियों की आलोचना की। उन्होंने, ‘लंदन इज ओपन मैसेज’  यानी लंदन सबके लिए खुला है, यह बात दोहराते हुए कहा कि मौजूदा आव्रजन नीतियां निवेश वृद्धि और भारत से आने वाले छात्रों की राह में बाधक हैं।  

विज्ञापन


भारतीय व्यापार लंदन में 50 हजार लोगों के रोजगार का जरिया है और इस शहर में यह दूसरे सबसे बड़े विदेशी निवेशक हैं। लंदन एंड पार्ट्नर्स (एल एंड पी) के आंकड़ों के मुताबिक लंदन में भारत से आने वाला एफडीआई 2018 में 2017 के मुकाबले 255 फीसदी बढ़ा है। सालाना ‘एशियन वॉयस चैरिटी अवॉर्ड’ समारोह के दौरान सादिक खान ने कहा, ‘ब्रिटिश सरकार को भारतीय व्यवसायों और छात्रों के लिए लंदन की राह आसान करनी होगी। सरकार ने चीन के लिए थोड़े बदलाव किए हैं, उनका मैं स्वागत करता हूं लेकिन भारत को भी ऐसी तरजीह दी जानी चाहिए।’ 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अभी भारत से प्रतिभाशाली छात्र लंदन आते नहीं दिख रहे हैं। आपको बता दें कि चीन को उन देशों की फेहरिस्त में रखा है, जिनके लिए ब्रिटिश छात्र वीजा नियम आसान किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed