फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   London: Male PM cry then patriotism, but female PM cries then questions, said British PM Theresa May

ब्रिटिश पीएम ने कहा- पुरुष प्रधानमंत्री का रोना देशभक्ति लेकिन महिला प्रधानमंत्री रोए तो सवाल

Sat, 13 Jul 2019 11:57 AM IST
Priyesh Mishra वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Priyesh Mishra Updated Sat, 13 Jul 2019 11:57 AM IST
विज्ञापन
London: Male PM cry then patriotism, but female PM cries then questions, said British PM Theresa May
थेरेसा मे (फाईल फोटो) - फोटो : social media
ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने कहा है कि अगर पुरुष प्रधानमंत्री की आंखों में से आंसू निकल आता है या उनका गला रुंध जाए तो उन्हें महान देशभक्त बताया जाता है। कहा जाता है कि वे अपने देश से बेहद प्यार करते हैं, पर अगर महिला प्रधानमंत्री ऐसा करती है तो उसे यह बताना पड़ता है कि वह क्यों भावुक हुईं?
विज्ञापन

 
दरअसल यह उन्होंने अपने प्रधानमंत्री पद से हटने के दौरान हुए घटना को लेकर कही। 24 मई को पीएम पद से हटने की घोषणा करते वक्त थेरेसा मे भावुक हो गई और उनके आंखों से आंसू आ गए थे। यह बात थेरेसा मे ने पीएम आवास में एक इंटरव्यू में कही। दो हफ्ते में थेरेसा पीएम आवास को छोड़ देंगी। 
विज्ञापन


थेरेसा ने कहा कि ब्रैग्जिट पर फेल रहने पर भी उन्हें अपने कार्यकाल पर गर्व है, मुझे इस बात का दुख नहीं की हम ब्रैग्जिट में फेल हो गए। उन्होंने बताया कि कई बार मैं आधी रात को उठकर बैठ जाया करती थी, जो चल रहा था उसके बार में सोचने लगती थी। थेरेसा ने बताया कि उन्हें इस दौरान टाइप1 डायबिटीज भी हो गया था। जिस कारण उन्हें नियमित तौर पर इंजेक्शन लेना पड़ता है, फिर भी उन्होंने सेहत से जुड़ी समस्याओं को काम के आड़े नहीं आने दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

थेरेसा ने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में कैश बढ़ाना, युवा बेरोजगारी आधी करना, कार्यस्थल पर महिलाओं की संख्या बढ़ाना, भत्तों में बढ़ोतरी जैसे प्रभावी फैसलों के लिए देश मुझे कई दशक तक याद रखेगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed