{"_id":"5cefb3a2bdec2207801a75d8","slug":"london-court-extends-custody-of-nirav-modi-till-june-27-next-case-management-hearing-on-29th-july","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीरव मोदी को नहीं मिली राहत, लंदन की अदालत ने हिरासत अवधि 27 जून तक बढ़ाई","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
नीरव मोदी को नहीं मिली राहत, लंदन की अदालत ने हिरासत अवधि 27 जून तक बढ़ाई
Thu, 30 May 2019 04:12 PM IST
Gaurav Pandey
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Gaurav Pandey
Updated Thu, 30 May 2019 04:12 PM IST
विज्ञापन
नीरव मोदी (फाइल फोटो)
- फोटो : एएनआई
पीएनबी घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग केस में आरोपी भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को गुरुवार को लंदन की अदालत में पेश किया गया। यहां उसे भारत प्रत्यर्पित करने को लेकर सुनवाई हुई। अदालत ने नीरव मोदी की हिरासत अवधि 27 जून तक बढ़ा दी है। केस मैनेजमेंट की अगली सुनवाई 29 जुलाई को होगी।
विज्ञापन
London Court extends custody of fugitive businessman Nirav Modi till June 27th. Next case management hearing will be on 29th July (file pic) pic.twitter.com/4ForQUW6BW
— ANI (@ANI) May 30, 2019विज्ञापन
नीरव को जज एमा आर्बुथनॉट की अदालत में पेश किया गया। बता दें कि इस महीने की शुरुआत में वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट कोर्ट ने तीसरी बार नीरव की जमानत की अर्जी खारिज कर दी थी, जिसके बाद से वह लंदन की वैंड्सवर्थ जेल में बंद है।
विज्ञापन
इससे पहले, 8 मई को हुई सुनवाई में अर्बुथनॉट ने नीरव की जमानत अर्जी खारिज करते हुए कहा था कि यह धोखाधड़ी काफी बड़ी है और जमानत राशि दोगुनी कर 20 लाख पाउंड करने के बावजूद आत्मसमर्पण करने में विफल रहने को लेकर कोर्ट की चिंता दूर नहीं होती है सुनवाई के दौरान भारत सरकार की तरफ से कोर्ट को बताया गया कि अगर नीरव को जमानत दी गई तो वह गवाहों और सुबूतों को प्रभावित कर सकते हैं।
नीरव को 19 मार्च को स्कॉटलैंड यार्ड ने लंदन के मेट्रो बैंक की ब्रांच के बाहर से गिरफ्तार किया था, जहां वह अपना खाता खुलवाने गया था। नीरव मोदी ने यह भी पेशकश रखी थी कि जमानत मिलने पर वह चौबीसों घंटे अपने लंदन वाले फ्लैट में ही रहेंगे।