{"_id":"6140f9f81f6d8340ae2eb67d","slug":"lockdown-imposed-after-found-cases-of-delta-varient-in-xiamen-china","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन में डेल्टा का कहर: फुजियान प्रांत के तीन शहरों में 103 मामले, मैनुफेक्चरिंग हब शियामेन में सब बंद","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चीन में डेल्टा का कहर: फुजियान प्रांत के तीन शहरों में 103 मामले, मैनुफेक्चरिंग हब शियामेन में सब बंद
Wed, 15 Sep 2021 01:08 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, बीजिंग।
एजेंसी, बीजिंग।
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 15 Sep 2021 01:08 AM IST
सार
पूरे प्रांत के तीन शहरों में कुल 103 मामले आ चुके हैं। शियामेन इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट के मैनुफेक्चरिंग हब के लिए जाना जाता है। यहां एबीबी लिमिटेड और शिंडर इलेक्ट्रिक एसई जैसी बड़ी कंपनीज के दफ्तर हैं।
विज्ञापन
चीन में कोरोना...
- फोटो : PTI
विस्तार
चीन में कोरोना एक बार फिर पांव पसार रहा है। यहां फुजियान प्रांत के तटीय शहर शियामेन में कोरोना के डेल्टा स्वरूप के दर्जनों मामले मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने 45 लाख की आबादी वाले इस शहर में जीरो टॉलरेंस की नीति लागू करते हुए सख्त लॉकडाउन लगा दिया है।
विज्ञापन
ब्लूमबर्ग की खबर के मुताबिक, शहर में 59 केस डेल्टा स्वरूप के निकले हैं। इसके बाद यहां के सभी रिहायशी इलाकों और गांवों को बंद कर दिया गया है। सिनेमा, बार, जिम, लाइब्रेरी पर ताले लगा दिए गए हैं। मंगलवार को यहां सभी किंडरगार्टन, प्राइमरी और सेकेंडरी स्कूल बंद रहे। छात्रों को ऑनलाइन कक्षा लेने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
शहर की लंबी दूरी की बस सर्विस को भी बंद कर दिया है और कुछ क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर पर जारी है। विशेषज्ञ बताते हैं कि वुहान से निकले कोरोना वायरस के बाद अब चीन आगे ऐसी किसी भी स्थिति से बचना चाहेगा, जिसमें वायरस तेजी से फैल जाए।
विज्ञापन